Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम

इस इलेक्ट्रिक SUV का 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इसके 51.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 23:18 IST
ख़ास बातें
  • ह्युंडई ने Creta Electric के लिए एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम लॉन्च किया है
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • इस इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं

देश के कार मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Hyundai ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में अपनी पोजिशन मजबूत करने की तैयारी की है। ह्युंडई ने Creta Electric के लिए एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम की पेशकश की है। क्रेटा के इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वर्जन को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बायबैक प्रोग्राम में कस्टमर्स को तीन वर्ष तक या 45,000 किलोमीटर तक के लिए 60 प्रतिशत की एश्योर्ड बायबैक वैल्यू मिलेगी। ह्युंडई के इस बायबैक प्रोग्राम में कस्टमर्स को इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने पर लॉन्ग-टर्म में भी अधिकतम वैल्यू हासिल करने का मौका मिलेगा। पिछले महीने कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को खरीदने के लिए  बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प को उपलब्ध कराया था। इसमें Creta Electric का शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इसके साथ कस्टमर्स को बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का सब्सक्रिप्शन देना होगा। 

हाल के महीनों में कुछ अन्य EV मेकर्स ने भी अपने व्हीकल्स  को खरीदने के लिए BaaS का विकल्प दिया है। ह्युंडई ने कहा था कि इस विकल्प से EV को खरीदने की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाएगी। कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें होम चार्जर वेरिएंट्स के लिए स्टैंडर्ड के तौर पर 7.4 KW का वॉल बॉक्स चार्जर शामिल है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स में साइड फुट स्टेप दिया जाएगा। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इसके 51.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक SUV में Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इसका फ्रेम काफी मजबूत है। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.