Activa भी हुई इलेक्ट्रिक, 102KM रेंज के साथ Activa e और QC1 EV स्‍कूटर भारत में लॉन्‍च, जानें फीचर्स

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda  Activa e और Honda QC1 पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Honda Activa e में स्वैपेबल बैटरी सेटअप के साथ दो 1.5 kWh की बैटरी हैं।
  • Honda QC1 में एक फिक्स 1.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है।
  • Honda Activa e सिंगल चार्ज में 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।

Honda Activa e में 1.5 kWh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Honda

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda  Activa e और Honda QC1 पेश किया है। Activa e एक स्वैपेबल बैटरी सेटअप से लैस किया गया है, जबकि QC1 में एक सिंगल फिक्स्ड बैटरी सेटअप है, जिसे चार्जिंग केबल के जरिए ही पावर मिलती है। लंबी रेंज चाहने वालों के लिए Activa Electric है और छोटी रेंज वाले यूजर्स के लिए Honda QC1 है। आइए Honda  Activa e और Honda QC1 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honda  Activa e
Advertisement
Honda Activa e लोकप्रिय आईसीई स्कूटर Honda Activa के नाम को आगे बढ़ाते हुए एक नए मॉडल के तौर पर आया है। इसमें आईसीई मॉडल जैसी बॉडी और फ्रेम शामिल किया गया है। हालांकि, ईवी की स्टाइलिंग पूरी तरह से अलग है। इसमें दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी हेडलैंप है। ब्रांड ने व्हीकल के टॉप पर एक एलईडी डीआरएल दिया गया है। इसमें लंबी सीट के साथ एक छोटा फ्लोरबोर्ड है। इसके रियर में Activa e बैज है जो टेल लैंप यूनिट में इंटीग्रेटेड है।

Activa e में एक स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 1.5 kWh की बैटरी दी गई है। इन यूनिट से पावर इलेक्ट्रिक मोटर में ट्रांसफर होती है, जिसे 5.6BHP पावर प्रोडक्शन करने के लिए रेट किया गया है। इस आउटपुट को अधिकतम 8 BHP तक बढ़ा सकते हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। स्कूटर तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और ईकॉन भी प्रदान करता है।
Advertisement

Honda QC1
Honda QC1 को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए 2025 में लॉन्च किया जाएगा। कम दूरी के ट्रैवल के लिए डिजाइन किया गया स्कूटर में Activa e जैसा समान डिजाइन प्रदान करता है। जिसे व्हीकल के एप्रन और साइड पैनल के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, एलईडी डीआरएल के बिना स्कूटर का हेड अलग है।  QC1 में 5 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है जो कि इंस्ट्रूमेंट जानकारी प्रदान करके राइडर को ईवी के साथ कन्वर्सेशन करने में मदद करता है। ईवी में अंडर-सीट स्टोरेज, यूएसबी टाइप-सी सॉकेट समेत अन्य फीचर्स मिलते हैं।
Advertisement

QC1 में एक फिक्स 1.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसमें एक अलग चार्जर मिलता है जिसे फ्लोरबोर्ड पर रखे सॉकेट के जरिए स्कूटर से जोड़ा जा सकता है। बैटरी से पावर को कॉम्पैक्ट इन-व्हील मोटर में ट्रांसफर किया जाता है, जिसे 1.6 बीएचपी और 2.4 बीएचपी का पावर प्रोडक्शन माना जाता है। रेंज की बात करें तो इन सब के साथ ईवी 80 किमी की रेंज प्रदान करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda QC1, Honda QC1 Price, Honda QC1 Range

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.