दुनिया का सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर Hilo One लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 40 किलोमीटर

कीमत की बात की जाए तो Hilo One स्टैंडिंग ई-स्कूटर की कीमत €2,000 (लगभग 1,77,120 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2023 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Hilo One ई-स्कूटर को बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
  • Hilo One स्टैंडिंग ई-स्कूटर की कीमत €2,000 (लगभग 1,77,120 रुपये) है।
  • Hilo One एक बार चार्ज होकर 40 किमी की दूरी तय कर सकता है।

Hilo One सिंगल चार्ज में 40 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Photo Credit: Hilo EV

ब्रिटिश स्टार्टअप Hilo ने Hilo One इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसको लेकर दुनिया का सबसे इंटेलीजेंट स्कूटर होने का दावा किया जा रहा है। Hilo One एक स्टैंडिंग ई-स्कूटर है, जिसमें कई टेक फीचर्स दिए गए हैं जो कि बेहतर सेफ्टी का दावा करते हैं। यहां हम आपको Hilo One  ई-स्कूटर के फीचर्स और अन्य जानकारियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hilo One स्टैंडिंग स्कूटर की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Hilo One स्टैंडिंग ई-स्कूटर की कीमत €2,000 (लगभग 1,77,120 रुपये) है। Hilo ने Hilo One के लिए ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है, लेकिन डिलीवरी 2024 में शुरू होंगी। Hilo One बाद में अन्य मार्केट में एंट्री कर सकता है।

Hilo One में कारों में इस्तेमाल किए जाने वाला समान कॉलिशन वार्निंग फीचर दिया गया है। यह राइडर को खतरे से अलर्ट करने के लिए कंप्यूटर विजन AI का इस्तेमाल करता है। यह स्कूटर के हैंडलबार्स में विजुअल, ऑडेबल और सेंसरी फीडबैक के जरिए मुमकिन होता है।  ब्रिटिश स्टार्टअप Hilo के को-फाउंडर Aston Martin के पूर्व सीईओ Andy Palmer हैं। पामर पहले Nissan के सीओओ भी रह चुके हैं और उन्होंने यूके में ईवी टेक्नोलॉजी को अपनाने में मदद की है। पामर का कहना है कि Hilo One, ई-स्कूटर को लेकर आने वाली सुरक्षा चुनौतियों का पूरी तरह से सामना करता है। Hilo One को एम्स्टर्डम में माइक्रोमोबिलिटी कॉन्फ्रैंस में शोकस किया गया था। यह एक स्लीक और इनोवेटिव ई-स्कूटर लगता है। 
Advertisement

Hilo One में 350W मोटर्स दी गई हैं जो कि 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड प्रदान कर सकती है। रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 40 किमी की दूरी तय कर सकता है। इसे आसानी से घर पर चार्ज किया जा सकता है। Hilo One एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट करता है जो कि इसे और एक कार के बीच नेविगेशन और रेंज की जानकारी शेयर करने की सुविधा देता है।

Hilo One में 31 सेमी का फ्रंट व्हील है जो ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से चलने में मदद करता है। राइडिंग के दौरान मजबूत हैंडलिंग सुनिश्चित करता है। इसमें दी गई फुल पेरीमीटर लाइटिंग ई-स्कूटर के लिए बेहतर विजन प्रदान करती है। जब अन्य यात्री खतरनाक तरीके से करीब आ जाएंगे तो लाइट फ्लैश करेगी। हिलो वन का ऑनबोर्ड कंप्यूटर भी यूनिक 1 हेलमेट को पहचानने के लिए कॉन्फिगर किया गया है। इसकी बिल्ट-इन कंट्रोल यूनिट भी एक ईवी के साथ इंटीग्रेटेड होती है और चार्जिंग स्टेशनों और नेविगेशन की जानकारी प्रदान कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hilo One, Hilo One Price, Hilo One Range, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.