Greaves Electric Mobility ने शुरू की Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, 136 Km की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Air, TVS Motor के iQube और Ather 450S से होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2024 19:42 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी का पहला हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • इसमें चार राइड मोड मिलते हैं
  • Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में डायमंड-कट LED हेडलैम्प दिया गया है

इसकी City मोड में टॉप स्पीड 93 kmph होने का दावा किया गया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Greaves Electric Mobility ने अपने Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह कंपनी का पहला हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। 

Ampere Nexus में 3 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 136 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लगभग साढ़े तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1 Air, TVS Motor के iQube और Ather 450S से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMS मोटर दी गई है। इसमें चार राइड मोड मिलते हैं। इसकी City मोड में टॉप स्पीड 93 kmph होने का दावा किया गया है। Greaves Electric Mobility के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, K Vijaya Kumar ने कहा, "Ampere Nexus की डिलीवरी शुरू करने के साथ हम अपनी 16वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के लिए हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।" 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस एक लोड स्ट्रेटिफाइड डिजाइन के साथ चार गुना तक मजबूत है। इसमें स्लेंडर फ्रें और सपाट फ्लोरबोर्ड है। Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में डायमंड-कट LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें बड़ी सीट और एल्युमीनियम ग्रैब हैंडल है। इसके बेस वर्जन में 6.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। देश भर में Ampere की 400 से अधिक डीलरशिप हैं। इसकी संख्या जल्द बढ़ाने की योजना है। 

पिछले वर्ष Ampere ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Royal Challengers Bangalore टीम के साथ अपने जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए Primus RCB एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। Ampere Primus RCB एडिशन की टॉप स्पीड 77 kmph की है। यह 4.2 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LFP बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह एक लाख किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज  लगभग107 किलोमीटर की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक सबसे आगे है। पिछले महीने कंपनी की सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  2. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  3. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  4. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  7. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  8. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  9. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.