Gogoro ने भारत में शुरू किए बैटरी स्वापिंग स्टेशंस और स्मार्ट स्कूटर

कंपनी के गुरूग्राम में चार और दिल्ली में दो बैटरी स्वापिंग स्टेशंस हैं। इसने Zypp Electric के साथ पार्टनरशिप की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में स्मार्ट स्कूटर भी लॉन्च किया है
  • इसने Zypp Electric के साथ पार्टनरशिप की है
  • ये बैटरी स्वापिंग स्टेशंस मॉड्यूलर प्रकार के हैं

पिछले वर्ष कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Delight लॉन्च किया था

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले वर्ष ताइवान की इलेक्ट्रिक स्कूटर मेकर Gogoro ने देश में अपनी बैटरी स्वापिंग सर्विस का ट्रायल शुरू किया है। Gogoro ने अपने बैटरी स्वापिंग प्लेटफॉर्म के साथ ही दिल्ली एनसीआर में स्मार्ट स्कूटर भी लॉन्च किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के पास गुरूग्राम में चार और दिल्ली में दो बैटरी स्वापिंग स्टेशंस हैं। इसने Zypp Electric के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ये बैटरी स्वापिंग स्टेशंस मॉड्यूलर प्रकार के हैं और ये विभिन्न स्थानों पर फिट हो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इन पर मौसम में बदलाव का असर नहीं होगा और यह प्रति दिन 200 से अधिक बैटरी को बदल सकती है। इसके साथ ही Gogoro ने बताया है कि नई टेक्नोलॉजी के साथ बैटरी को कुछ सेकेंड में ही बदला जा सकेगा। ये स्टेशंस ऐसे सॉफ्टवेयर पर चलते हैं जो हार्डवेयर को संभाल सकता है और बैटरीज पर भी निरंतर निगरानी रखता है। 
Advertisement

Gogoro की भारत में यूनिट के जनरल मैनेजर, Kaushik Burman ने कहा, "कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। Zypp Electric के साथ पार्टनरशिप में हम बेहतर EV टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर ला सकते हैं। हम देश में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।" Gogoro के पास एशिया में डीलरशिप और स्वैपिंग स्टेशन का बड़ा नेटवर्क मौजूद है। कंपनी के नेटवर्क में कई देशों में 2,000 से अधिक लोकेशंस पर 10 हजार से अधिक बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। 

पिछले वर्ष Gogoro ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Delight लॉन्च किया था। इसका डिजाइन विशेषतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 150 km की रेंज दे सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 48 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इनमें Delight Basic और अन्य फीचर्स से लैस प्रीमियम वेरिएंट है। इनमें 7 kW पावर जेनरेट करने वाली मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में वॉकिंग मोड और रिवर्स मोड दिया गया है। इसके अलावा इसमें LED बैकलाइट डिस्प्ले, सेफ्टी स्विच , टच स्टार्ट बटन और मैकेनिकल स्विच जैसे फीचर्स हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.