Gogoro ने 2023 Seoul Mobility Show में पेश की नई इलेक्ट्रिक बाइक्स

Gogoro हाल के वर्षों में अन्य एशियन मार्केट पर ज्यादा फोकस करने के साथ ताइवान के बाहर नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Gogoro ने 2023 Seoul Mobility Show में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश किए हैं।
  • Gogoro के बेस्ट फीचर्स में से एक इसका बैटरी स्वैपिंग सिस्टम है।
  • Gogoro तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में आगे बढ़ रहा है।

Gogoro ने 2023 Seoul Mobility Show में इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किए हैं।

Photo Credit: Gogoro

ताइवान की इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी Gogoro ने 2023 Seoul Mobility Show में अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल्स के साथ-साथ कुछ नए मॉडल भी शोकेस किए हैं। इनमें EV-C1, मैक्सी-स्कूटर स्टाइल और लंबी रेंज के कारण सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। यह मॉडल उन कोरियन यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है जो कि ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं।

Gogoro की स्थापना 2011 में हुई और उसके बाद से ही यह ब्रांड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी के बेस्ट फीचर्स में से एक इसका बैटरी स्वैपिंग सिस्टम है जो यूजर्स को बैटरी स्टेशन से आसानी से अपनी खाली हो चुकी बैटरी को फुल चार्ज बैटरी से स्वैप करने की सुविधा प्रदान करता है। यह सिस्टम लिमिटेड रेंज की दिक्कत को दूर करने में मदद करता है, जिससे अक्सर इलेक्ट्रिक वाहन प्रभावित होते हैं। इसकी बदौलत Gogoro के स्कूटर्स ताइवान और अन्य एशियन मार्केट में यूजर्स के लिए ज्यादा लोकप्रिय ऑप्शन बनकर उभरे हैं।

Gogoro हाल के वर्षों में अन्य एशियन मार्केट पर ज्यादा फोकस करने के साथ ताइवान के बाहर नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। प्रत्येक देश में यूजर्स की जरूरतों और प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए कंपनी की स्ट्रेटजी सभी मार्केट्स में स्थानीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने की रही है। सिंगापुर, भारत, फिलीपींस और अब कोरिया में पार्टनरशिप के साथ यह विजन अब तक सफल साबित हुआ है।

Gogoro के बैटरी-स्वैपिंग सिस्टम की खासियत यह है कि इसे मोटरसाइकिल और कारों समेत कई तरह के वाहनों में इस्तेमाल करने के लिए आसानी से कस्टमाइज किया जा सकता है। अपनी इन्हीं खूबियों की बदौलत ब्रांड ज्यादा लोकप्रिय होने के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में अन्य कंपनियों से खुद को अलग बनाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  8. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  9. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.