Gogoro ने भारत में पेश किया नया CrossOver ई-स्कूटर, 111 किलोमीटर रेंज और ऐसे हैं फीचर्स

Gogoro CrossOver ई-स्कूटर GX250 में 2.5 kW मिड ड्राइव मोटर दी गई है। वहीं CrossOver 50 में ज्यादा पावरफुल 5kW हब मोटर और S में 6.4 या 7kW मोटर मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Gogoro CrossOver ई-स्कूटर GX250 में 2.5 kW मिड ड्राइव मोटर दी गई है।
  • Gogoro CrossOver इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।
  • Gogoro CrossOver GX250 की रेंज 111 किमी हो सकती है।

Gogoro CrossOver GX 250 की रेंज 111 किमी है।

Photo Credit: Gogoro

ताइवान बेस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Gogoro ने भारत में नए क्रॉसओवर ई-स्कूटर को पेश किया है। क्रॉसओवर ई-स्कूटर 3 वेरिएंट GX 250, Crossover 50 और Crossover S में उपलब्ध होगा। ई-स्कूटर का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा। GX 250 अभी उपलब्ध होगा जबकि Crossover 50 और Crossover S बाजार में 2024 के मध्य तक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए Gogoro क्रॉसओवर ई-स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Gogoro CrossOver ई-स्कूटर की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Gogoro CrossOver ई-स्कूटर GX250 में 2.5 kW मिड ड्राइव मोटर दी गई है। वहीं CrossOver 50 में ज्यादा पावरफुल 5kW हब मोटर और S में 6.4 या 7kW मोटर मिलती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। तीनों वेरिएंट दो स्वैपेबल 1.6 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं, जिससे इसकी कंबाइड कैपेसिटी 3.2 kWh हो जाती है। रेंज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि GX250 की रेंज 111 किमी हो सकती है। वहीं Crossover 50 और Crossover S की रेंज और अन्य जानकारी बाद में सामने आएंगे।

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ कंपनी ने गोवा और दिल्ली में अपना बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क खोलने की भी घोषणा की। कंपनी ने 2024 की पहली छमाही में मुंबई और पुणे में सर्विस शुरू करने के लिए नई योजना की भी घोषणा की। क्रॉसओवर सीरीज एक ऑल-टेरेन फ्रेम पर बनाई गई है। Gogoro का कहना है कि इसमें भारत के लिए स्पेशल फीचर्स को प्रदान किया गया है।
Advertisement

डिजाइन के मामले में ई-स्कूटर में फ्रंट की ओर एक एक्सटेंडेड एलईडी हेडलाइट और रियर में होरिजोंटल टेललैंप दी गई है। ई-स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक सेटअप दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों ओर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एक फ्लैट फ्लोररबोर्ड दिया गया है जो कि भारी सामान को आसानी से उठा सकता है। इसमें एक ट्विन-सीट सेटअप है, जिसमें एक रिमूवेबल पिलियन सीट है जिसे कार्गो माउंटिंग के लिए एक कंवर्ट किया जा सकता है। ईवी की पेलोड कैपेसिटी 200 किलोग्राम तक और ग्राउंड क्लीयरेंस 176 मिमी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.