200 Km रेंज और खास RideDash Evo डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई Stormguard E+ इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत

Giant Stormguard E+ की कीमत 6,499 यूरो (करीब 5,50,000 रुपये) है और यह S से XL तक कई अलग-अलग साइज में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Giant Stormguard E+ की कीमत 6,499 यूरो (करीब 5,50,000 रुपये) है
  • एक्सटेंडर बैटरी पैक को लगा कर रेंज को 200 km और बढ़ाया जा सकता है
  • इसका RideDash Evo डिस्प्ले राइडर को हार्ट रेट जैसे फिटनेस डेटा देखाता है

Giant Stormguard E+ की यूरोप में कीमत 6,499 यूरो (करीब 5,50,000 रुपये) है

Giant Bicycles ने Stormguard E+ ई-बाइक को लॉन्च किया है, जो 200 km की जबरदस्त रेंज दे सकती है। इतना ही नहीं, एक अतिरिक्त रेंज एक्सटेंडर बैटरी पैक को लगा कर रेंज को 200 km और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, Stormguard ई-बाइक में लगाया गया राइडडैश इवो डिस्प्ले राइडर को हार्ट रेट जैसे फिटनेस डेटा देखने के साथ-साथ ईमेल प्राप्त करने के लिए स्मार्टफोन से कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है। 

Giant Stormguard E+ ई-बाइक को यूरोप के कुछ हिस्सों, जैसे नीदरलैंड, फ्रांस और स्वीडन में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 6,499 यूरो (करीब 5,50,000 रुपये) है और यह S से XL तक कई अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। भारत समेत अन्य देशों में इस ई-बाइक की उपलब्धता पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

ई-बाइक की खासियतों की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि इसे कठिन इलाकों में आसानी से चलाने और आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फुल फ्रंट और रियर सस्पेंशन सिस्टम मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें Shimano M6120 या Shimano MT420 ब्रेक लगाए गए हैं। ई-बाइक का पेलोड करीब 156 किलोग्राम है।

कुछ टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Stormguard E+ इलेक्ट्रिक साइकिल में 800Wh की क्षमता वाला EnergyPak 800 बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 200 km तक असिस्टेंस रेंज देने में सक्षम है। वैकल्पिक 250Wh रेंज एक्सटेंडर बैटरी के साथ रेंज को 200 km तक और बढ़ाया जा सकता है। ई-बाइक जायंट और यामाहा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित SyncDrive Pro 2 इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। मोटर 85Nm का मैक्सिमम टॉर्क देती है।
Advertisement

ई-बाइक छह स्मार्ट सेंसर से लैस है, जो पेडलिंग पावर को मॉनिटर करता है और असिस्टेंस को उपयुक्त रूप से एडजस्ट करता है। राइडडैश इवो डिस्प्ले राइडर को हार्ट रेट जैसे फिटनेस डेटा देखने के साथ-साथ ईमेल प्राप्त करने के लिए स्मार्टफोन से कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.