• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 80 Km रेंज वाली Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

80 Km रेंज वाली Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है।

80 Km रेंज वाली Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Svitch LITE XE की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है
  • यह 5 PAS मोड (पेडल असिस्ट सिस्टम) के साथ आती है
  • एडजस्टेबल हैंडलबार, सीट बार और सस्पेंशन के साथ LCD डिस्प्ले भी मिलता है
विज्ञापन
भारतीय इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता Svitch Bike ने गुरुवार को LITE XE नाम से एक नया इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल लॉन्च किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ई-साइकिल फोल्डेबल है और सिंगल फोल्ड के साथ कॉन्पैक्ट फैक्टर में बदल जाती है। इसमें LCD डिस्प्ले भी मिलता है और साथ ही यह 5 PAS मोड (पेडल असिस्ट सिस्टम) के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 80 km की रेंज दे सकती है। 

Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है। कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि दिवाली के अवसर उन्होंने फोल्डेबल लग्जरी ई बाइक का एक एक्सक्लूसिव कलेक्शन भी पेश किया है। लाइट एक्सई इलेक्ट्रिक साइकिल को 5 कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध कराया गया है - स्कारलेट रेड, मिडनाइट सैफायर, यांकी येलो, और दो स्पेशल एडिशन कलर - गोब्लिन ग्रीन और बर्लिन ग्रे। इच्छुक ग्राहक स्विच बाइक वेबसाइट पर जाकर Svitch LITE XE को बुक कर सकते हैं।

खासियतों की बात करें, तो कंपनी के दावे अनुसार, यह ई-साइकिल 80 km की सिंगल चार्ज रेंज दे सकती है। Svitch LITE XE में 36V, 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर और 36V, 10.4 AH क्षमता की बैटरी शामिल है। कंपनी ने इसमें 5 PAS मोड (पेडल असिस्ट सिस्टम) और 7-स्पीड Shimano गियर्स शामिल किए हैं।

इसमें एडजस्टेबल हैंडलबार, सीट बार और सस्पेंशन मिलते हैं। ई-बाइक LCD डिजिटल डिस्प्ले से लैस है। Svitch ने इस ई-बाइक में 20X3 स्लीक टायर शामिल किए हैं और इसमें इंडिकेटर के साथ एक टेल-लाइट भी मिलती है। 

Svitch का कहना है कि LITE XE उसके प्रोडक्ट कैटलॉग में 5वां मॉडल है, जिनमें से 4 इलेक्ट्रिक साइकिल हैं और 1 नॉन-इलेक्ट्रिक साइकिल है। वर्तमान में, ब्रांड के लाइन-अप में XE+, XE, MXE, NXE और LITE XE मॉडल आते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »