सिंगल चार्ज में आराम से 1000km दौड़ेंगी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़‍ियां, ऐसी बैटरियां बना रही Honda

होंडा ऐसी सॉलिड स्‍टेट बैटरी को बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिनके इस्‍तेमाल से सिंगल चार्ज में किसी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़ी को 620 मील यानी करीब 1 हजार किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के लिए नई तरह की बैटरियों की तैयारी
  • होंडा बनाएगी सॉलिड-स्‍टेट बैटरियां
  • 1 हजार किलोमीटर की रेंज हासिल करना है लक्ष्‍य

होंडा का लक्ष्‍य सॉलिड स्‍टेट बैटरियों की लंबी रेंज तैयार करना है, जिसके लिए उसने नई फैसिल‍िटी तैयार की है।

Photo Credit: global.honda

इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों में बैटरी एक प्रमुख भाग होती है। मौजूदा वक्‍त में बाजारों में जो इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां दौड़ रही हैं, उनमें अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर तक है। लेकिन अगर होंडा की योजना पूरी हो गई, तो इलेक्‍ट्र‍िक गाड़‍ियों की रेंज में बड़ा बदलाव आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, होंडा ऐसी सॉलिड स्‍टेट बैटरी को बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिनके इस्‍तेमाल से सिंगल चार्ज में किसी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़ी को 620 मील यानी करीब 1 हजार किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकेगा। कंपनी अपने मकसद में कामयाब हुई तो यह इलेक्‍ट्रि‍क वी‍कल्‍स की ग्रोथ में एक बड़ा कदम हो सकता है। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवंबर में कंपनी ने अपनी नई लाइनअप को अनवील किया था। इस लाइनअप में फ्यूचर में सॉलिड स्‍टेट बैटरियों को निर्माण किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दशक के खत्‍म होने से पहले कंपनी की ईवी में यह बैटरियां इंटीग्रेट की जाने लगेंगी। 

होंडा आरएंडडी के डायरेक्‍टर केजी ओत्सु ने कहा है कि ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी एक इनोवेटिव टेक्निक है। यह एक गेम चेंजर साबित होगी। खास यह है कि नई सॉलिड-स्‍टेट बैटरी 50 फीसदी छोटी, 35 फीसदी हल्‍की और 25 फीसदी सस्‍ती हो सकती हैं। कंपनी ने अभी तक जो सॉलिड-स्‍टेट बैटरी बनाई हैं, वो किसी भी वीकल में इस्‍तेमाल करने के लिए बहुत छोटी हैं। अब कंपनी ऐसी बैटरी बनाना चाहती है, जो वीकल्‍स में भी इस्‍तेमाल की जा सकें। 

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि होंडा के सामने अभी कई चुनौतियां हैं, जिन्‍हें पूरा करने के बाद ही वह सॉलिड स्‍टेट बैटरियों को ईवी के लिए हकीकत बना पाएगी। उसे रोल-प्रेसिंग तकनीक का इस्‍तेमाल भी करना है, जो इलेक्ट्रोलाइट लेयर्स के घनत्व को बढ़ा सकता है और इलेक्ट्रोलाइट और एनोड और कैथोड के बीच संपर्कों को बेहतर बना सकता है।
Advertisement

होंडा का लक्ष्‍य सॉलिड स्‍टेट बैटरियों को एक लंबी रेंज तैयार करना है और वह इसके लिए 2030 की टाइमलाइन रख रही है। कंपनी 2040 तक सॉलिड-स्‍टेट बैटरियों वाली ऐसी कारें लाना चाहती है जो 776 मील यानी करीब 1249 किलोमीटर की रेंज ऑफर करें। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.