इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स जल्द होंगे महंगे, केंद्र सरकार ने घटाई सब्सिडी

मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी को घटाने का प्रपोजल दिया था और इसे स्वीकार कर लिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मई 2023 18:37 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में Ola Electric सबसे बड़ी कंपनी है
  • सब्सिडी घटाने का असर Ola S1 Pro जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर पड़ेगा
  • इस सेगमेंट में डिमांड घटने की भी आशंका है

देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में 7,79,000 हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी

पिछले कुछ वर्षों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी और इन्हें चलाने का कम खर्च बड़े कारण हैं। सरकार ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए FAME 2 सब्सिडी में कमी करने का फैसला किया है। इससे इनके प्राइसेज बढ़ जाएंगे। 

मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी को घटाने का प्रपोजल दिया था और इसे स्वीकार कर लिया गया है।  इसका असर Ola S1 Pro और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर पड़ेगा। FAME 2 स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी को 15,000 रुपये प्रति kWh से घटाकर 10,000 रुपये प्रति kWh किया गया है। 

इस सेगमेंट में Ola Electric सबसे बड़ी कंपनी है। इसने पिछले महीने 30,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसका मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत का हो गया है। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने हाल ही में एक लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया था। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। 

इसके अलावा संशोधित FAME 2 स्कीम में अधिकतम सब्सिडी को इसके लिए पात्र इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्स-फैक्टरी प्राइस के 15 प्रतिशत पर सीमित किया गया है, जो मौजूदा 40 प्रतिशत से काफी कम है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में 7,79,000 हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी, जिनके लिए FAME 2 सब्सिडी दी गई थी। सब्सिडी में कमी होने के बाद कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 30,000 रुपये तक बढ़ सकता है। इससे इस सेगमेंट में डिमांड पर भी असर पड़ने की आशंका है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। पिछले वर्ष दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.