बिहार में मिनटों में खाक हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें वीडियो

ऐसा कि कुछ लखनऊ में भी देखने को मिला था, जहां एक घर के अंदर चार्ज होते समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई और विस्फोट हो गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 21:11 IST
ख़ास बातें
  • बिहार के वैशाली में दिग्घी गांव में एक ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई
  • घटना का वीडियो भी शेयर किया गया है
  • फुटेज में पार्क किया हुआ ई-स्कूटर दिखाई दे रहा है

Photo Credit: Screengrab (ETV Bharat)

बिहार के वैशाली से एक डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ई-स्कूटर आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस तरह की कई घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं और कुछ में जान का नुकसान भी हुआ है। लेटेस्ट घटना में ई-स्कूटर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूटर मालिक ने इसे पटना से 85,000 रुपये में खरीदा था। फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी बाहर नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में इसी प्रकार की एक घटना लखनऊ से भी रिपोर्ट की गई थी, जहां चार्ज होते समय ई-स्कूटर आग की लपटों में घिर गया था। 

ETV Bharat के अनुसार, बिहार के वैशाली में दिग्घी गांव में एक ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट में इस घटना का वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें ई-स्कूटर आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। फुटेज में पार्क किया हुआ ई-स्कूटर दिखाई दे रहा है, उसकी सीट अधखुली है और नीचे के डिब्बे से घना धुआं निकल रहा है। इसके कुछ देर में ई-स्कूटर ने भयंकर आग पकड़ ली। यहां तक कि उसकी बैटरी में विस्फोट भी हुआ।

वीडियो में एक व्यक्ति आग बुझाने के लिए रेत और पानी का इस्तेमाल करता भी दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक साल पहले हाजीपुर सिविल कोर्ट के वकील अभिनय कौशल ने पटना से 85,000 रुपये में खरीदा था। ई-स्कूटर मालिक ने मीडिया को बताया कि ई-स्कूटर खरीदने के साथ ही उसमें बैटरी संबंधी समस्याएं आ रही थीं। उन्होंने आगे बताया कि आग लगने की घटना से केवल तीन दिन पहले बैटरी बदल दी गई थी।
Advertisement

जैसा कि हमने ऊपर बताया, फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटर के ब्रांड या मॉडल की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, आग लगने की घटनाओं में छोटे मैन्युफैक्चरर के साथ-साथ दिग्गज कंपनियों के मॉडल भी शामिल हैं। इस तरह की घटनाओं में Ola, PureEV सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।
Advertisement

ऐसा कि कुछ लखनऊ में भी देखने को मिला था, जहां एक घर के अंदर चार्ज होते समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। गनीमत थी कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन ऐसी भी कुछ घटनाएं  हो चुकी हैं, जिनमें जान का नुकसान भी हो चुका है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Scooter, Electric Scooter Caught Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.