E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स

बेंगलुरु के स्टार्टअप E3 Electric.AI ने E3 Trion को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट्स - C1, C1x और C2 में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2026 19:22 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस लगभग एक लाख रुपये का है
  • E3 Trion की सिंगल चार्ज में अधिकतम रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ है

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। इस मार्केट में E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। E3 Trion की सिंगल चार्ज में अधिकतम रेंज लगभग 165 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस लगभग एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

बेंगलुरु के स्टार्टअप E3 Electric.AI ने E3 Trion को पेश किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट्स - C1, C1x और C2 में उपलब्ध कराया जाएगा। E3 Trion के C1 वेरिएंट में 2.3 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज 108 किलोमीटर होने का दावा है। इसकी टॉप स्पीड 67 kmph की है। E3 Trion के C1x वेरिएंट में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के C2 वेरिएंट में 3 kWh की बैटरी है। इसकी रेंज लगभग 128 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph की है। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन  राइडिंग मोड - Eco, Power और Sport दिए गए हैं। E3 Trion में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ है। इसमें डैशकैम फंक्शंस, जियो-फेंसिंग और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी के फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें डुअल प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, रियर LED लाइटिंग और 52 लीटर का कुल स्टोरेज स्पेस दिया गया है। 

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जुलाई में 1.93 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में TVS Motor ने अपना टॉप रैंक बरकरार रखा है। Ola Electric और Ather Energy की सेल्स में गिरावट हुई है। पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto का दूसरा स्थान है। बजाज ऑटो ने जुलाई में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 43,607 यूनिट्स की बिक्री की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में इस कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 22.53 प्रतिशत की है। इस सेगमेंट में Ather Energy का तीसरा स्थान है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.