दिल्ली वालों को मिली 400 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 2025 तक 8 हजार बसों की तैनाती का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए 417 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जबकि दिल्ली सरकार इस योजना में अपने खजाने से 3,674 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 19:22 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम दिल्ली के आईपी डिपो में हुआ
  • नई ई-बसों की तैनाती के बाद अब दिल्ली में कुल बसों की संख्या 800 हो गई है
  • सरकार का लक्ष्य 2025 के अंत तक दिल्ली में कुल 8,000 ई-बसें लाने का है
दिल्ली वालों को 400 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। राजधानी में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें आने वाले समय में इस संख्या को सैंकड़े से हजार पर ले जाने की प्लानिंग कर रही है। 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती के बाद अब दिल्ली में कुल ई-बसों की संख्या 800 हो गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी बसों की संख्या 800 हो गई है। फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम दिल्ली के आईपी डिपो में हुआ। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या अब 800 हो गई है और उन्होंने इस उपलब्धि पर दिल्ली के लोगों को बधाई दी।
Advertisement

केजरीवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस फ्लैगऑफ की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मंगलवार को जिन 400 बसों को हरी झंडी दिखाई गई, वे उन 921 ई-बसों का हिस्सा हैं जिन्हें सब्सिडी योजना के तहत खरीदा जा रहा है। 

बता दें कि केंद्र सरकार ने इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए 417 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जबकि दिल्ली सरकार इस योजना में अपने खजाने से 3,674 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
Advertisement

मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली में इस समय देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें हैं। सरकार का लक्ष्य 2025 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8,000 इलेक्ट्रिक बसें लाने का है। उस समय दिल्ली में 10,000 से अधिक बसें होंगी, जिनमें से 80% इलेक्ट्रिक होंगी।
Advertisement
 

केजरीवाल ने कहा, "बहुत जल्द दिल्ली अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी पूरी दुनिया में जानी जाएगी।"

नई इलेक्ट्रिक बसें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस हैं। इनमें फास्ट-चार्जिंग सिस्टम भी लगा है, जिससे इन्हें सिर्फ 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.