• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इस शहर को मिलेगी 57 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

इस शहर को मिलेगी 57 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

EKA Mobility का मानना है कि इन इलेक्ट्रिक बसों से हर साल लगभग 1,33,15,200 यात्रियों को फायदा होगा।

इस शहर को मिलेगी 57 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
ख़ास बातें
  • MBMC को EKA Mobility द्वारा 57 इलेक्ट्रिक बसे डिलीवर की जाएंगी
  • इन इलेक्ट्रिक बसों से हर साल लगभग 1,33,15,200 यात्रियों को फायदा होगा
  • ये 57 ई-बसें एयर कंडीशनिंग और आरामदायक बैठने की व्यवस्था से लैस होंगी
विज्ञापन
मीरा-भयंदर नगर निगम (MBMC) को EKA Mobility द्वारा 57 इलेक्ट्रिक बसे डिलीवर की जाएंगी। कंपनी ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि जल्द शहर के लाखों लोगों को इन बसों का फायदा मिलेगा। वाहन और टेक्नोलॉजी कंपनी EKA Mobility की ये इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित होंगी। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि MBMC से मिले इस बड़े ऑर्डर को कब तक पूरा किया जाएगा।

EKA Mobility ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि मीरा-भयंदर नगर निगम द्वारा कंपनी को 57 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला है। कंपनी का मानना है कि इन इलेक्ट्रिक बसों से हर साल लगभग 1,33,15,200 यात्रियों को फायदा होगा। कंपनी के मुताबिक, ये 57 ई-बसें एयर कंडीशनिंग, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आवश्यक सुरक्षा उपायों जैसी सुविधाओं से लैस होंगी।

इसके अलावा, डाउनटाइम को कम करने के लिए ई-बसों को चार्जिंग बुनियादी ढांचे से लैस किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इन 57 इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती से डीजल बसों की तुलना में 33,704 टन CO2 उत्सर्जन की बचत होने की उम्मीद है और यह 102,134 पेड़ लगाने के बराबर है। 

कंपनी का कहना है कि EKA Mobility ने हाइड्रोजन ईंधन सेल प्लेटफॉर्म पर 9-मीटर सिटी बस भी विकसित की है, जिसे भारतीय सड़क परिवहन आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है। कंपनी का प्लान इस टेक्नोलॉजी के साथ तेजी से आगे बढ़ने का है। ईकेए मोबिलिटी ने यह भी कहा है कि कंपनी ई-एलसीवी रेंज के साथ-साथ कई इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन-सेल बस वेरिएंट पेश करने की योजना बना रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EKA Mobility, electric buses
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »