320 Km रेंज वाली Citroen eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक भारत में हुई पेश, Tata की EVs को देगी टक्कर!

eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट फेंडर में दिया गया है। इसके अलावा, दिखने में यह EV मौजूदा ICE C3 के समान ही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग 22 जनवरी से शुरू होगी
  • EV फरवरी से शोरूम में उपलब्ध होगी और कीमत की घोषणा भी इसी महीने होगी
  • ICE C3 की भारत में कीमत 5.71 लाख से 8.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है

Citroen eC3 की टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है

फ्रेंच वाहन निर्माता कंपनी Citroen ने हाल ही में देश में C3 मॉडल को लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने इसी हैचबैक के इलेकट्रिक वर्जन को पेश किया है। Citroen eC3 नाम से आने वाली यह इलेक्ट्रिक कार देश में कंपनी पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) होगा। कंपनी की प्रोडक्ट लाइनअप में पहले से C5 और C3 ICE मॉडल मौजूद हैं। Citroen eC3 को सिंगल 29.2 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जिसके बदौलत कार द्वारा 320 Km की रेंज देने का दावा किया गया है।

फिलहाल Citroen eC3 की कीमत या इसके लॉन्च की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग 22 जनवरी से शुरू होने की जानकारी दी गई है। ईवी फरवरी से शोरूम में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत की घोषणा भी फरवरी 2023 में किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, यदि इसके ICE मॉडल को देखा जाए, तो उसकी भारत में कीमत 5.71 लाख से 8.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इलेक्ट्रिक C3 इससे थोड़ी महंगी, लेकिन 10 लाख के आसपास की कीमत पर लॉन्च हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो Citroen इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV और Tigor EV से टक्कर लेगी।
Advertisement
 

डिजाइन से शुरुआत करें, तो eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट फेंडर में दिया गया है। इसके अलावा, दिखने में यह EV मौजूदा ICE C3 के समान ही है। हालांकि, इंटीरियर में थोड़े बदलाव किए गए हैं। इलेक्ट्रिक मॉडल होने के नाते सेंटर कॉन्सोल से गियर लीवर को हटा दिया गया है और उसके बदले ड्राइव मोड को चुनने वाला एक बटन दिया गया है।

Citroen eC3 को सिंगल 29.2 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो 3.3 kW ऑन बोर्ड एसी चार्जर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि DC चार्जर से eC3 इलेक्ट्रिक कार 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। होम चार्जर पर, बैटरी 10.5 घंटे में 10-100 प्रतिशत चार्ज होगी। eC3 सिंगल चार्ज में 320 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी।
Advertisement

वहीं, इसकी पावर की बात करें, तो eC3 में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 57 hp की पावर और 143 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इस पावरट्रेन की बदौलत eC3 ईवी 0-60 kmph की स्पीड 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है। हालांकि, टॉप स्पीड को 107 kph पर सीमित रखा गया है, जो कुछ ईवी लवर्स को थोड़ी कम लग सकती है।
Advertisement

eC3 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें Apple CarPlay/Android Auto के साथ 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं। eC3 में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसमें चार्जिंग स्टेटस, लोकेशन और कई अन्य फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है। इसमें EBD के साथ ABS और डुअल एयरबैग सेटअप भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.