• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • डीजल जनरेटर से चार्ज कर दी Tata Tigor EV, वीडियो में समझाया आसान प्रोसेस, आप भी देखें

डीजल जनरेटर से चार्ज कर दी Tata Tigor EV, वीडियो में समझाया आसान प्रोसेस, आप भी देखें

सिंटो ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार से पहले लंबा सफर तय किया, जिस रास्ते में चढ़ाई भी शामिल थी। इसके बाद उन्होंने अपनी ईवी को जनरेटर से चार्ज करने का प्रोसेस शुरू किया।

डीजल जनरेटर से चार्ज कर दी Tata Tigor EV, वीडियो में समझाया आसान प्रोसेस, आप भी देखें

आपात स्थिति में यह तरीका बहुत काम आ सकता है

ख़ास बातें
  • Sinto Antony ने YouTube पर एक वीडियो शेयर किया है
  • उन्होंने अपनी Tata Tigor इलेक्ट्रिक कार को डीजल जनरेटर से चार्ज किया
  • इस प्रोसेस से एक घंटे में 10% चार्ज हुई इलेक्ट्रिक कार
विज्ञापन
क्या आपने कभी सोचा है कि इलेक्ट्रिक कार को पारंपरिक चार्जर को सॉकेट में लगाकर चार्ज करने के बजाय डीजल जनरेटर से भी चार्ज किया जा सकता है? यदि आपको लगता है कि आपके साथ मजाक कर रहे हैं, तो आपको सिंटो एंटनी (Sinto Antony) के वीडियो पर नजर डालनी चाहिए, जिन्होंने इस कारनामे को करके दिखाया है। एंटनी ने अपनी टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV) को डीजल जनरेटर से चार्ज किया है।

Sinto Antony ने YouTube पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी Tata Tigor इलेक्ट्रिक कार को डीजल जनरेटर से चार्ज करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चार्जिंग प्रोसेस को भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि जनरेटर से ईवी को चार्ज करने का क्या तरीका है। यूं तो जनरेटर से ईवी को चार्ज करना एक अच्छा आइडिया नहीं है, लेकिन आपात स्थिति में यह काम आ सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको एक भारी-भरकम जनरेटर को बूट में रखकर चलना पड़ेगा।



सिंटो ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार से पहले लंबा सफर तय किया, जिस रास्ते में चढ़ाई भी शामिल थी। इसके बाद उन्होंने अपनी ईवी को जनरेटर से चार्ज करने का प्रोसेस शुरू किया। उन्होंने जनरेटर को सतह पर रखा और सबसे पहले, ग्राउंडिंग (अर्थिंग) को स्थापित किया। इसके लिए सिंटो ने एक मेटल रॉड का इस्तेमाल किया और उसे जमीन में गाड़ दिया। 

इसके बाद, जनरेटर और ईवी के बीच एक सुरक्षित कनेक्शन स्थापित किया गया, जिसके लिए टिगोर ईवी चार्जर को डीजल जनरेटर पर मौजूद 3-पिन प्लग से जोड़ा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार्जिंग प्रोसेस ठीक तरीके से शुरू हो गया और कार के OBD पर कोई चेतावनी भी नहीं दिखाई दी। हालांकि, जरनेटर से ईवी को चार्ज करना तेज नहीं था।

वीडियो में दिखाया गया है कि बैटरी चार्जिंग प्रोसेसर तब शुरू हुआ , जब कार का SOC (स्टेट ऑफ चार्ज) 26% पर था। एक घंटे की चार्जिंग के बाद, SOC 36% तक गया, जिसका मतलब मात्र 10% की बढ़ोतरी है। सिंटो का कहना है कि धीमी चार्जिंग स्पीड के बावजूद, यह आपात स्थिति के मामले में एक सुविधाजनक उपाय है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Tigor EV, Tata Tigor EV Genrator Charging
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »