1 मिनट में चार्ज होगा स्मार्टफोन, और 10 मिनट में इलेक्ट्रिक कार ... मिली नई तकनीक!

जल्द ही हमारे पास ऐसे सुपरकैपेसिटर्स उपलब्ध होंगे जो मिनट भर में ही मोबाइल फोन को चार्ज कर दिया करेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मई 2024 21:28 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक कार को केवल 10 मिनट में हो सकेगी चार्ज
  • मोबाइल फोन को सिर्फ 1 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा
  • खोज के माध्यम से ज्यादा स्टोरेज वाले सुपरकैपेसिटर्स बनाए जा सकते हैं

ऐसी तकनीक खोजने का दावा किया है, जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक कार को केवल 10 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में इंसान के पास समय की बहुत कमी दिखती है। ऐसे में मोबाइल फोन की चार्जिंग में लगने वाला समय भी अब धीरे-धीरे कंपनियां घटाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते चलन के कारण अब कार चार्जिंग टाइम भी आने वाले समय में परेशानी का सबब बन सकता है। लेकिन भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने ऐसी तकनीक खोजने का दावा किया है, जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक कार को केवल 10 मिनट में, और एक बैटरी डेड हो चुके मोबाइल फोन को सिर्फ 1 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा! 

इस नई तकनीक खोज करने वाले शख्स का नाम अंकुर गुप्ता बताया जा रहा है। IBT की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकुर गुप्ता University of Colorado Boulder में कैमिकल और बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अंकुर गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस नई तकनीक की खोज की है। Proceedings of the National Academy of Sciences नामक जर्नल में एक स्टडी इसे लेकर पब्लिश की गई है। जिसमें आयन (ion), जो कि चार्ज लिए हुए कण होते हैं, की गति की बात की गई है। 
Advertisement

गुप्ता के अनुसार, इस खोज के माध्यम से ज्यादा स्टोरेज वाले सुपरकैपेसिटर्स बनाए जा सकते हैं। सुपरकैपेसिटर्स ऐसे स्टोरेज डिवाइस होते हैं जो अपनी एनर्जी स्टोरेज के लिए आयन के जमाव पर निर्भर करते हैं। पारंपरिक बैटरियों की तुलना में सुपरकैपेसिटर्स कहीं अधिक फास्ट चार्जिंग दे सकते हैं और ये टिकाऊ भी लम्बे समय तक रह सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के मुताबिक, यह खोज केवल EV में एनर्जी स्टोरेज, या इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेज के लिए उपयोगी नहीं है, बल्कि पावर ग्रिड में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

उन्होंने पावर ग्रिड के बारे में बताया कि पावर ग्रिड की फ्लक्चुएटिंग एनर्जी के लिए ऐसे स्टोरेज डिवाइसेज चाहिए हैं जो कि कम मांग के समय इसे बर्बाद होने से बचा सकें, और अधिक मांग के समय सप्लाई तेजी से कर सकें। इसलिए सुपरकैपेसिटर्स की प्रमुख विशेषता इनकी स्पीड ही होती है। गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में पृथ्वी का भविष्य एनर्जी (इलेक्ट्रिक) पर ही निर्भर करेगा। इसलिए उन्होंने अपने कैमिकल इंजीनियरिंग के ज्ञान को इसी दिशा में लगाने की सोची। उम्मीद की जा सकती है जल्द ही हमारे पास ऐसे सुपरकैपेसिटर्स उपलब्ध होंगे जो मिनट भर में ही मोबाइल फोन को चार्ज कर दिया करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EV, EV Charger, EV Charging devices, EV Fast Chargers

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.