किसी भी साइकिल को ई-बाइक में बदलेगी Boost कन्वर्जन किट, जानें कीमत

Boost की इस कन्वर्जन किट की कीमत 645 पाउंड (करीब 65,800 रुपये) है।

किसी भी साइकिल को ई-बाइक में बदलेगी Boost कन्वर्जन किट, जानें कीमत

Boost की इस कन्वर्जन किट की कीमत 645 पाउंड (करीब 65,800 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Boost की इस कन्वर्जन किट की कीमत 645 पाउंड (करीब 65,800 रुपये) है
  • कंपनी के साइकलिंग तकनीशियन द्वारा इंस्टॉलेशन कराने का चार्ज 50 पाउंड है
  • फिलहाल किट की रेंज और पावर की जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन
यूके बेस्ड कंपनी Boost ने अपनी ई-बाइक कन्वर्जन किट को पेश किया है, जिसके जरिए किसी भी आम साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदला जा सकता है। इसमें एक साइज में छोटा लेकिन अच्छी रेंज देने का दावा करने वाला बैटरी पैक मिलता है, जिसका डिजाइन पानी की बोतल के समान है। कंपनी ने इसे हाल ही में यूके के साइकिल शो के दौरान दिखाया था। बैटरी पैक के साथ इसमें एक रियर हब मिलता है।

Boost की इस कन्वर्जन किट की कीमत 645 पाउंड (करीब 65,800 रुपये) है। हालांकि, अगर आप कंपनी के साइकलिंग तकनीशियन द्वारा इसे अपनी साइकिल पर इंस्टॉल कराएंगे, तो आपको 50 पाउंड एक्स्ट्रा देने होंगे। आप कंपनी द्वारा दिए गए मैनुअल के जरिए इसे खुद से भी इंस्टॉल कर सकते हैं। ई-बाइक कन्वर्जन किट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। फिलहाल इसके भारत सहित अन्य मार्केट में आने को लेकर कंपनी ने कोई स्पष्टता नहीं दी है।
 

Boost ई-बाइक कन्वर्जन किट में एक बैटरी पैक और कुछ मैकेनिकल कंपोनेंट मिलते हैं। बैटरी पैक का डिजाइन पानी की बोतल के समान है, जिसे फ्रेम में फिट कर सकते हैं। बैटरी में एक यूएसबी-ए पोर्ट है, जो डस्ट कवर के नीचे छिपा हुआ है। आप इस प्रकार बाइक को चार्ज कर सकते हैं या राइड करते समय यूएसबी-पावर्ड लाइट ऑपरेट कर सकते हैं। 

किट में सभी आवश्यक गियर एक कस्टम-बिल्ट रियर हब मोटर में लगे हैं। बूस्ट ई-बाइक कन्वर्जन किट साइकिल के पिछले हिस्से में फिट होती है। इसके बाद, आपको बस बैटरी पैक को उसके केस में फिट करना होगा और आपकी साइकिल ई-बाइक में बदल जाएगी। बनी बनाई ई-बाइक की तुलना में आप इसमें एक छोटे डिस्प्ले की कमी महसूस करेंगे, जो आपको बची हुई बैटरी, स्पीड या अन्य अहम जानकारियां दिखा सकता है।

हालांकि, किट के साथ कंपेटिबल एक डेवलप किया गया है, जिसके जरिए पावर असिस्ट को इको या बूस्ट मोड में सेट किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इसकी टॉप स्पीड और रेंज की जानकारी नहीं दी है। ऐप में एक डैशबोर्ड मोड है जो आपको राइडिंग के दौरान बैटरी उपयोग, स्पीड और तय की गई दूरी पर नजर रखने में मदद करता है। भले ही किट में डिस्प्ले नहीं मिलती, लेकिन आप राइडिंग से संबंधित जानकारी देखने के लिए अपने फोन में ऐप इंस्टॉल कर उसे अपनी साइकिल के हैंडलबार पर माउंट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric cycle conversion kit, Boost
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »