BMW ने भारत में लॉन्च की X1 LWB इलेक्ट्रिक SUV, 531 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में कर्व्ड विंडस्क्रीन डिस्प्ले BMW के iDrive सिस्टम और ऑपरेटिंग सिस्टम 9 के साथ दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 21:07 IST
ख़ास बातें
  • X1 LWB की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की चेन्नई की फैक्टरी में की जाएगी
  • यह देश में सबसे बड़ी फाइव सीटर SUV में से एक है
  • BMW ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए शुक्रवार से बुकिंग लेनी शुरू कर दी है

इसके लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स पर कराई जा सकती है

लग्जरी कार मेकर BMW ने शुक्रवार को देश में X1 LWB eDrive20 L M Sport इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। इसकी रेंज लगभग 531 किलोमीटर की है। X1 LWB की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की तमिलनाडु में चेन्नई की फैक्टरी में की जाएगी। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।  

X1 LWB का डिजाइन कुछ अलग है क्योंकि इसमें बड़ा दिखने वाला बोनट है। इसकी लंबाई 4,616 mm और व्हीलबेस लगभग 2,800 mm का है। यह देश में सबसे बड़ी फाइव सीटर SUV में से एक है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका डिजाइन अनूठे कलर ऑप्शंस के साथ बेहतर दिखता है। X1 LWB को Mineral White, Portimao Blue, Sparkling Copper Grey, Skyscraper Grey और Carbon Black कलर्स और Mocha Veganza वीगन अपहोल्स्ट्री के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसमें फ्रंट एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 204 bhp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV में कर्व्ड विंडस्क्रीन डिस्प्ले BMW के iDrive सिस्टम और ऑपरेटिंग सिस्टम 9 के साथ दिया गया है। इसमें 12 स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम 205 W आउटपुट के साथ है। X1 LWB में इलेक्ट्रिक तौर पर एडजस्ट होने वाली सीट्स, रिस्कलाइनिंग सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और फ्लोटिंग आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

इसमें सिक्योरिटी के लिए लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर व्यू कैमरा और आठ एयरबैग्स जैसे फीचर्स हैं। X1 LWB में 66.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है। BMW ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए शुक्रवार से बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स पर कराई जा सकती है। पिछले वर्ष BMW ने देश में इलेक्ट्रिक i5 को पेश किया था। इसका प्राइस लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। BMW i5 M60 में 83.9 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 516 किलोमीटर की है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। इसकी अधिकतम पावर 593 bhp और पीक टॉर्क 795 Nm का है। यह 3.8 सेकेंड में 100 kmph तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 kmph की है। इसके साथ 11 kW का वॉल चार्जर मिलता है। इसके अलावा कस्टमर्स के पास 22 kW AC चार्जर पर अपग्रेड करने का भी विकल्प है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.