194 Km रेंज वाली Bandit X-Trail Pro ई-बाइक हुई पेश, 25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ शुरू हुई क्राउडफंडिंग

Bandit X-Trail Pro ई-बाइक चार कलर ऑप्शन - मिलिट्री ग्रीन, डेजर्ट बेज, व्हाइट और गनमेटल ग्रे में उपलब्ध होगी। बैंडिट एक्स-ट्रेल अभी केवल अमेरिका और कनाडा तक ही सीमित रहेगी

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2023 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Bandit ने X-Trail Pro को Indiegogo में क्राउडफंडिंग के लिए लिस्ट किया है
  • उत्तरी अमेरिका में सबसे तेज स्ट्रीट-लीगल ई-बाइक होने का दावा किया गया है
  • Bandit X-Trail Pro की कीमत मूल रूप से $2,699 (करीब 2.21 लाख रुपये) है

Bandit X-Trail Pro ई-बाइक को फिलहाल Indiegogo में लिस्ट किया गया है

Bandit की ओर से एक नई X-Trail Pro इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया गया है, जिसे Indiegogo क्राउडफडिंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया गया है। बैंडिट एक्स-ट्रेल प्रो डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक से लैस आती है, जिसका मतलब है कि इसमें भरपूर पावर और लंबी रेंज मिलेगी। कंपनी की मानें, तो ई-बाइक करीब 68 Kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और सिंगल चार्ज में करीब 194 Km की रेंज निकाल सकती है।

Bandit ने X-Trail Pro को Indiegogo में क्राउडफंडिंग के लिए लिस्ट कर दिया है। बैंडिट बाइक्स का कहना है कि नई ई-बाइक उत्तरी अमेरिका में सबसे तेज स्ट्रीट-लीगल ई-बाइक है। Bandit X-Trail Pro की कीमत मूल रूप से $2,699 (करीब 2.21 लाख रुपये) है, लेकिन क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 25% की छूट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसका मतलब है कि प्रोडक्ट को बैक करने वाले इसे 1,999 डॉलर (करीब 1.64 लाख रुपये) में बुक कर सकते हैं।

ई-बाइक चार कलर ऑप्शन - मिलिट्री ग्रीन, डेजर्ट बेज, व्हाइट और गनमेटल ग्रे में उपलब्ध होगी। बैंडिट एक्स-ट्रेल अभी केवल अमेरिका और कनाडा तक ही सीमित रहेगी।

खासियतों की शुरुआत करते हैं। Bandit X-Trail Pro एक AWD इलेक्ट्रिक ई-बाइक है, जिसमें 750W फ्रंट और 1,000W रियर मोटर फिट की गई है। यह इतनी पावर जनरेट कर सकती हैं, जो ई-बाइक को मैक्सिमम 68 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर ले जा सकती हैं। आसान थ्रॉटलिंग के लिए इसमें ट्विस्ट थ्रॉटल फीचर मिलता है। मोटर को 7-स्टेज पेडल असिस्टेंस के साथ जोड़ा गया है। 
Advertisement

ई-बाइक 1,680Wh बैटरी से लैस है, जो करीब 194 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम है। ई-बाइक में फ्रंट और रियर 180 mm हाइड्रोलिक ब्रेक लगाई गई हैं। इसके अलावा, Bandit X-Trail Pro डुअल सस्पेंशन सिस्टम और हाइड्रोलिक एडजस्टेबल फ्रंट और रियर स्प्रिंग सस्पेंशन से लैस आती है। 
Advertisement

ई-बाइक में LED हेडलाइट्स और रियर लाइट्स शामिल हैं। इसकी ऐप में मौजूद NFC अनलॉकिंग फीचर का उपयोग करके ई-बाइक को चोरी से बचाने के लिए लॉक किया जा सकता है। ऐप GPS लोकेशन को ट्रैक करने और थ्रॉटल फंक्शन को अनलॉक करने की सुविधा भी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bandit E Bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.