Ather 450S होगा अगला अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर? सीईओ तरुण मेहता ने दिया इशारा

बुधवार, 31 मई को तरुण मेहता ने एक ट्वीट किया, जिसमें केवल एक अक्षर 'S' को कई बार लिखा गया है। गिनती करें, तो ये कुल 450 बार लिखा गया है, जो कंपनी के मौजूदा मॉडल का नाम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जून 2023 12:51 IST
ख़ास बातें
  • तरुण मेहता के ट्वीट में 'S' अक्षर को 450 बार लिखा गया है
  • कंपनी की मौजूदा लाइनअप में फिलहाल 450X मॉडल है
  • हाल ही में FAME-II सब्सिडी में बदलाव के बाद ई-स्कूटर्स की कीमतों बढ़ी हैं

Ather 450X दो वेरिएंट - स्टैंडर्ड और प्रो पैक ऑप्शन में आता है

Ather Energy के पोर्टफोलियो में एक इलेक्ट्रिक मॉडल है, जिसके दो वेरिएंट बेचे जाते हैं, पहला स्टैंडर्ड 450X और दूसरा Pro Pack के साथ आने वाला 450X वेरिएंट। एथर का वर्तमान में सबसे बड़े प्रतिद्वंदी में से एक Ola Electric है, जिसके पास तीन मॉडल हैं और उनमें से सबसे अफॉर्डेबल मॉडल S1 Air की डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली हैं। ऐसे में प्रतीत होता है कि Ather भी अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर से मार्केट को गर्माने की कोशिश करने वाला है, जिसका इशारा कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ के लेटेस्ट ट्वीट से मिलता है।

बुधवार, 31 मई को तरुण मेहता ने एक ट्वीट किया, जिसमें केवल एक अक्षर 'S' को कई बार लिखा गया है। गिनती करें, तो ये कुल 450 बार लिखा गया है, जो कंपनी के मौजूदा मॉडल का नाम है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी 450X के बाद 450S को लॉन्च कर सकती है, जो Ola S1 Air का एक जवाब हो सकता है।
Advertisement
 

Ather 450X की मार्केट में कीमत 1,71,879 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली, सब्सिडी के बिना) है, जबकि प्रो पैक ऑप्शन के साथ वेरिएंट की कीमत 30,364 रुपये और बढ़ जाती है। वहीं, Ola S1 Air की कीमत में 15 हजार तक की बढ़ोतरी के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,999 रुपये का हो गया है। निश्चित तौर पर Ather की तैयारी इसी प्राइस रेंज में एंट्री करने की होगी।

फिलहाल स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन अगर यह अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, तो निश्चित तौर पर अपकमिंग स्कूटर मौजूदा 450X की तुलना में कम रेंज और फीचर्स के साथ आ सकता है। बता दें कि 450X के लिए कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 146 km की रेंज देता है और TrueRange 105 km है। वहीं, Ola S1 Air की रेंज 125 km बताई जाती है।
Advertisement

Ather 450X भारत में मौजूद पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक है। अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 ICE और इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स में 450X भी शामिल था।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.