Apple के को-फाउंडर Steve Wozniak ने Elon Musk की Tesla पर कसा तंज! कहा, 'Tesla तुम्हें मारना चाहती है!'

ऐसा पहली बार नहीं है जब एपल को-फाउंडर ने Tesla के बारे में कोई टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2023 09:33 IST
ख़ास बातें
  • AI आधारित टेक्नोलॉजी को खतरा मानते हैं Steve Wozniak
  • Steve Wozniak ने Elon Musk की Tesla कारों के बारे में कही बड़ी बात
  • AI अब लोगों की जिंदगी में तेजी से अपनी जगह बनाता जा रहा है

स्टीव का कहना है कि सेल्फ ड्राइविंग कारें खतरनाक साबित हो सकती हैं।

आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस या AI अब लोगों की जिंदगी में तेजी से अपनी जगह बनाता जा रहा है। AI आधारित टेक्नोलॉजी पिछले कई सालों से धीरे धीरे हमारी जिंदगी में शामिल होती चली आ रही है। इसमें सेल्फ ड्राइविंग कारें बहुत पहले से चलन में आ चुकी हैं। अब ChatGPT ने भी जिंदगी में एकदम से क्रांतिकारी बदलाव लाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन कुछ लोग हैं जो AI आधारित टेक्नोलॉजी को खतरा मानते हैं। इनमें Apple के को-फाउंडर Steve Wozniak भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में एलन मस्क की टेस्ला को लेकर एक बड़ी बात कही है। 

Apple के को-फाउंडर Steve Wozniak ने Elon Musk की कार मेकर कंपनी Tesla को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है, "Tesla wants to kill you" यानि एक दिन टेस्ला तुम्हारी जान ले लेगी। Electrek के अनुसार, उन्होंने ये बात टेस्ला की ऑटोनॉमस कारों के बारे में कही है। स्टीव का कहना है कि सेल्फ ड्राइविंग कारें खतरनाक साबित हो सकती हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि AI को पसंद करने वाले वे लोग ही इन कारों को खरीदें जो कि खुद को ही मारना चाहते हैं। उन्होंने आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को सीरियल किल्लर कह दिया है। 
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब एपल को-फाउंडर ने Tesla के बारे में कोई टिप्पणी की है। इससे पहले भी वे टेस्ला की आलोचना करते रहे हैं। यहां पर रोचक बात ये भी है Wozniak उन व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्होंने Tesla कारों को बहुत समय पहले ही अपना लिया था। बताया जाता है कि पहले उन्होंने Tesla Model S खरीदी। जिसके बाद उन्होंने इसके ऑटोपायलेट सिस्टम पर तंज कसने शुरू कर दिए। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने Model S को दोबारा खरीदा, जब इसका Autopilot 2.0 वर्जन लॉन्च किया गया था। 

इसलिए यहां पर Wozniak के Tesla के प्रति इस व्यवहार के बारे में यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि वे कंपनी की कारों को पसंद करते हैं या फिर कंपनी से किसी तरह का द्वेष रखते हैं। बहरहाल, AI अपनी राह में तेजी पकड़ रहा है। आने वाले समय में यह और अधिक गहराई से लोगों की जिंदगी में शामिल हो चुका होगा, ऐसा कहा जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.