"ऑटो रिक्शा तेज होते हैं" आनंद महिंद्रा ने ट्विटर यूजर के इस बात का कुछ यूं दिया जवाब

मंहिद्रा ट्वीट के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा "तब भी भारतीय ट्रैफिक में ऑटो-रिक्शा [सबसे तेज ईवी से भी] तेज रहेंगे।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 14:52 IST
ख़ास बातें
  • 2015 में महिंद्रा ग्रुप ने इस लक्जरी ईवी निर्माता का अधिग्रहण किया था
  • Pininfarnia Battista हाइपरकार 1.79 सेकंड में 100 Kmph स्पीड पकड़ सकती है
  • एक यूजर का कहना है कि कितनी भी फास्ट कार आ जाए, रिक्शा को पछाड़ नहीं सकती

Pininfarnia की Battista कार 1.79 सेकंड में 1-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है

Automobili Pininfarina ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को घोषित किया, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह दुनिया में सबसे तेज स्पीड वाली EV और दुनिया की सबसे तेज रोड-लीगन वाहन है। 2015 में आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के महिंद्रा ग्रुप ने इस लक्जरी ईवी निर्माता का अधिग्रहण किया था। इस हाइपरकार की उपलब्धियों की घोषणा करने के लिए आनंद महिंद्रा ने ट्विटर का सहारा लिया। इस ट्वीट पर एक यूजर ने मजेदार रिप्लाई किया, जिसके बाद महिंद्रा भी रिप्लाई करने से खुद को रोक नहीं पाए। 

Anand Mahindra ने Twitter पर लिखा और "पिनिनफेरिना की ऑल-इलेक्ट्रिक बटिस्टा हाइपरकार दुनिया की सबसे तेज स्ट्रीट-लीगल व्हीकल बन गई है, जो भारतीयों के लिए एक 'दिलचस्प' तथ्य से कहीं अधिक है। क्योंकि पूरे प्रोजेक्ट की परिकल्पना @MahindraRise द्वारा की गई थी, जिसका @AutomobiliPinin भी एक हिस्सा है।"
Advertisement
 

इस ट्वीट के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा "तब भी भारतीय ट्रैफिक में ऑटो-रिक्शा [सबसे तेज ईवी से भी] तेज रहेंगे।" आनंद महिंद्रा ने इस टिप्पणी से पूरी सहमती जताई। उन्होंने इसके जवाब में लिखा, "Can't argue with that", जिसका सीधा मतलब है कि महिंद्रा यूजर की बात से सहमत हैं।
 

हो भी क्यों न, भारत में ट्रैफिक एक सिरदर्दी है। चाहें सड़कें जितनी भी चौड़ी हो, ट्रैफिस से बचना बहुत मुश्किल है और ऐसे में कितनी भी फास्ट कार इन सड़कों पर आ जाए, रिक्शा को पछाड़ नहीं सकती। ऑटो रिक्शा छोटे साइज के होते हैं, जो उन्हें तंग गलियों और यातायात में आराम से निकलने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। शायद ऐसा करना एक हाइपरकार के लिए मुश्किल हो।
Advertisement

Pininfarnia की Battista इलेक्ट्रिक हाइपरकार एक बार चार्ज करने पर 310 मील (करीब 500 Km) चल सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 270 मील प्रति घंटा (करीब 435 kmph) है। कार 1.79 सेकंड में 1-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जैसा कि हमने बताया कि यह रोड लीगल कार है, जो एंड यूजर्स को भी इसी पावर के साथ मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.