• होम
  • डिफेंस टेक
  • ख़बरें
  • क्‍या है 3500km रेंज वाली K 4 बैलिस्टिक मिसाइल, जिसके टेस्‍ट से चीन पाकिस्‍तान ‘सदमे’ में

क्‍या है 3500km रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल, जिसके टेस्‍ट से चीन-पाकिस्‍तान ‘सदमे’ में

K-4 एक SLBM मिसाइल है, जिसका मतलब होता है सबमरीन से लॉन्‍च की जा सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइल।

क्‍या है 3500km रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल, जिसके टेस्‍ट से चीन-पाकिस्‍तान ‘सदमे’ में

Photo Credit: NDTV

K-4 के अलावा भारत के पास K-14 SLBM मिसाइल है, जिसकी रेंज 1500 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • K-4 बैलिस्टि‍क मिसाइल का सफल टेस्‍ट
  • 3500 किलोमीटर है इसकी रेंज
  • पाकिस्‍तान और चीन भी आएंगे जद में
विज्ञापन
What is India's K-4 Ballistic Missile : इंडियन नेवी ने उसकी न्‍यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिघाट (INS Arighaat) से एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। 3,500 किलोमीटर रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल का नाम K-4 है। नेवी इस मिसाइल सिस्‍टम के और टेस्‍ट करेगी। इसकी जद में सीधे-सीधे चीन और पाकिस्‍तान आते हैं। ऐसे में K-4 का टेस्‍ट दोनों देशों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। आइए जानते हैं K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की प्रमुख खूबियां। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, K-4 एक SLBM मिसाइल है, जिसका मतलब होता है सबमरीन से लॉन्‍च की जा सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइल। दुनिया के प्रमुख देश जिनके पास SLBM मिसाइलें हैं, उनमें अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, चीन के अलावा भारत शामिल है। K-4 के अलावा भारत के पास K-14 SLBM मिसाइल है, जिसकी रेंज 1500 किलोमीटर है। K-4 जिस दिन से सर्विस में आ जाएगी, यह भारत की सैन्‍य क्षमता में और इजाफा करेगी। 

अब बात उस अरिघात सबमरीन की, जिससे K-4 को टेस्‍ट किया गया। अरिघात एक न्‍यूक्लियर सबमरीन है। इसे साल 2017 में लाया गया था। जल्‍द इसका अपग्रेड वर्जन सामने आ सकता है। अरिघात को विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी के शिप बिल्डिंग सेंटर में बनाया गया था। इसका वजन करीब 60 हजार क्विंटल है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अरिघात सबमरीन के जरिए भारत अपने दुश्‍मन देशों को परमाणु मिसाइल के निशाने पर रख सकता है। जिन देशों के पास दुश्‍मन पर हमले की बाकी क्षमताओं के साथ यह क्षमता होती है, उन्‍हें न्‍यूक्लियर ट्रायड देश कहा जाता है। ऐसे देश समुद्र के अंदर से मिसाइल अटैक कर सकते हैं। ऐसी क्षमता अभी पाकिस्‍तान के पास नहीं है, भले ही वह न्‍यूक्लियर ताकत होने का दावा करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »