Yuga Labs ने जाली NFT बेचने वाले आर्टिस्ट के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया

Yuga Labs ने आर्टिस्ट और gordongoner के क्रिएटर Ryder Ripps के खिलाफ नकल वाले NFT बेचने के लिए कानूनी मामला दायर किया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जून 2022 21:28 IST
ख़ास बातें
  • इससे BAYC NFT की वैल्यू कम हुई है
  • RR/BAYC के ब्रांड से जाली कलेक्शन बेचा जा रहा है
  • Yuga Labs ने Ripps और उनके सहयोगियों को ऐसा करने से रोकने की मांग की है

जाली NFT कलेक्शन में BAYC की ओरिजिनल इमेजेज का इस्तेमाल किया गया है

लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सीरीज  Bored Ape Yacht Club (BAYC) की मेकर Yuga Labs ने आर्टिस्ट और gordongoner के क्रिएटर Ryder Ripps के खिलाफ नकल वाले NFT बेचने के लिए कानूनी मामला दायर किया है। Yuga Labs का आरोप है कि Ripps और उनके सहयोगियों के जाली NFT बनाने और बेचने से ओरिजिनल  NFT की वैल्यू कम हुई है। 

इस मामले में कहा गया है कि Ripps ने अपने जाली NFT कलेक्शन में BAYC की ओरिजिनल इमेजेज का इस्तेमाल कर इन्हें RR/BAYC NFT बताया है। इससे BAYC NFT की वैल्यू कम हुई है और मार्केट में जाली NFT बढ़ गए हैं। इसमें बताया गया है कि BAYC NFT की वैल्यू सैंकड़ों डॉलर की होती है और कुछ सेलेब्रिटीज भी इसके होल्डर्स हैं। इसमें कहा गया है कि केवल 10,000 BAYC NFT मौजूद हैं और ये समान नहीं हैं। Ripps ने RR/BAYC के ब्रांड से अपना कलेक्शन बनाया है और इसे अपने वेबसाइट के जरिए बेचा है। Yuga Labs ने Ripps और उनके सहयोगियों को ऐसा करने से रोकने की मांग की है। 

इसके साथ ही फर्म ने यह भी बताया है कि BAYC के ट्रेडमार्क और लोगो के लिए पिछले वर्ष आवेदन किया गया था और यह लंबित है। हाल ही में BAYC के डिस्कॉर्ड सर्वर में सेंध लगाकर लगभग 200 ETH के NFT की चोरी की गई थी। हालांकि, Yuga Labs की टीम ने सर्वर में सेंध लगने को जल्द पकड़ लिया था लेकिन तब तक लगभग 200 ETH का नुकसान हो चुका था। 

Yuga Labs ने बताया था कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही इससे प्रभावित यूजर्स को ईमेल कर जानकारी देने के लिए कहा गया है। फर्म ने एक ट्वीट में कहा था, "हम यह रिमाइंडर देना चाहते हैं कि हम अचानक किसी मिंट या गिफ्ट की पेशकश नहीं करते।" यह घटना BAYC के सोशल और कम्युनिटी मैनेजर Boris Vagner की लॉगिन डिटेल्स स्कैमर्स के हाथ लगने के बाद हुई थी। स्कैमर्स ने फिशिंग अटैक में BAYC, MAYC और Otherside के होल्डर्स को गिफ्ट देने की घोषणा की थी। स्कैमर्स की ओर से की गई घोषणा का एक स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया गया था। इससे पहले BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट को भी हैक किया गया था। इसमें लगभग 25 लाख डॉलर के NFT की चोरी हुई थी। 
Advertisement

  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Server, NFT, logo, Trademark, Market, Counterfeit, BAYC, Discord, Hack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.