Web3 में एक्सपेरिमेंट के लिए अबु धाबी की महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त क्रिप्टो डोमेन

अबु धाबी, बहरीन और दुबई क्रिप्टो हब के तौर पर उभर रहे हैं। इसके साथ ही अबु धाबी में Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जा रहा है

Web3 में एक्सपेरिमेंट के लिए अबु धाबी की महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त क्रिप्टो डोमेन

खाड़ी देशों में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है

ख़ास बातें
  • अबु धाबी में Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है
  • कुछ खाड़ी देश क्रिप्टो हब के तौर पर उभर रहे हैं
  • क्रिप्टोकरेंसीज के रेगुलेशन के लिए दुबई में हाल ही में एक अथॉरिटी बनी है
विज्ञापन
क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में योजनाएं बनाई जा रही हैं। अबु धाबी, बहरीन और दुबई क्रिप्टो हब के तौर पर उभर रहे हैं। इसके साथ ही अबु धाबी में Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में अबु धाबी की महिलाओं को Web3 सेगमेंट में एक्सपेरिमेंट करने के लिए मुफ्त क्रिप्टो डोमेन देने की पेशकश की गई है।

इसके लिए अबु धाबी इनवेस्टमेंट ऑफिस (ADIO) ने Access Abu Dhabi के साथ टाई-अप किया है और डोमेन प्रोवाइडर Unstoppable Domains को भी जोड़ा गया है। Waya Media की रिपोर्ट में ADIO के कार्यवाहक डायरेक्टर जनरल के हवाले से बताया गया है, "महिलाओं को सशक्त बनाने वाली कोशिशों को मदद देने से हम Web3 के दौर की शुरुआत में विविधता को लेकर अग्रणी बन सकते हैं।" ADIO की ओर से हाल ही में आयोजित एक प्रोग्राम में अमेरिका की महिला टेक आंत्रप्रेन्योर्स ने हिस्सा लिया था। इसी प्रोग्राम में इस योजना की घोषणा की गई थी। 

Unstoppable Domains की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Sandy Carter ने कहा, "अबु धाबी में महिलाओं को क्रिप्टो, NFT और ब्लॉकचेन डोमेन मुफ्त देने से उन्हें Web3 सेगमेंट के साथ जोड़ने की शुरुआत की जा सकेगी।" मुफ्त डोमेन लेने के लिए महिला आंत्रप्रेन्योर्स Unstoppable Domains के पेज पर विजिट कर सकती हैं। 

क्रिप्टोकरेंसीज के रेगुलेशन के लिए दुबई में हाल ही में बनाई गई अथॉरिटी VARA ने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए VARA ने मेटावर्स से जुड़ी फर्म Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है। VARA की योजना एक वर्चुअल हेडक्वार्टर बनाने की है। इसे MetaHQ कहा जाएगा। इसके साथ ही VARA ने Web3 में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। मेटावर्स में मौजूदगी दर्ज कराने वाली VARA पहली क्रिप्टो रेगुलेटरी अथॉरिटी होगी। क्रिप्टो से जुड़े नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। बहुत सी बड़ी फर्में UAE के दुबई और अबु धाबी जैसे रीजंस में अपने ऑफिस खोल रही हैं। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज Binance भी शामिल है। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए अलग जोन बनाने की भी योजना है। इससे खाड़ी देशों में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »