भारत में बिजनेस शुरू करेगा तुर्की का क्रिप्टो एक्सचेंज Bitay

तुर्की की राजधानी इंस्तांबुल में हेडक्वार्टर रखने वाले इस एक्सचेंज पर यूजर्स को क्रिप्टो एसेट्स को खरीदने और बेचने की सुविधा मिलती है। एक्सचेंज का सेफ्टी पर काफी जोर है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 जून 2022 16:45 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज का सेफ्टी पर काफी जोर है
  • इसके पास अमेरिका के 12 राज्यों में लाइसेंस है
  • क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी बहुत सी फर्में भारत में बिजनेस शुरू कर रही हैं

एक्सचेंज पर प्रति दिन की औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 25 करोड़ डॉलर है

तुर्की के क्रिप्टो एक्सचेंज Bitay ने भारत में बिजनेस शुरू करने की घोषणा की है। इससे Bitay को अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। तुर्की की राजधानी इंस्तांबुल में हेडक्वार्टर रखने वाले इस एक्सचेंज पर यूजर्स को क्रिप्टो एसेट्स को खरीदने और बेचने की सुविधा मिलती है। एक्सचेंज का सेफ्टी पर काफी जोर है।

Bitay का दावा है कि वह अधिक सेफ्टी के लिए कस्टमर्स के एसेट्स को को बिना इंटरनेट कनेक्शन वाले कंप्यूटर्स पर स्टोर करता है। एक्सचेंज को चलाने वाले फर्म की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसने गुरूग्राम में ऑफिस खोला है। इस एक्सचेंज की शुरुआत लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। इसके प्रति दिन के एक्टिव ट्रेडर्स की संख्या 30,000 से अधिक है और इसके यूजर्स की संख्या लगभग 7.5 लाख की है। एक्सचेंज पर प्रति दिन की औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 25 करोड़ डॉलर है। Bitay के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर  Niyazi Yilmaz ने कहा, "भारत में अपनी मौजूदगी से हम उत्साहित हैं। हमें देश में क्रिप्टोकरेंसी के लिए मौजूदा कानूनी स्थिति और रेगुलेटरी गाइडलाइंस की पूरी जानकारी है।" 

उनका कहना था कि क्रिप्टो इंडस्ट्री में ग्रोथ की अधिक संभावना को ध्यान में रखते हुए एक्सचेंज क्रिप्टोकरेंसीज से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत के टैक्स और जुलाई से लागू होने वाले 1 प्रतिशत के TDS का स्वागत करता है। Yilmaz ने कहा, "हमारी योजना भारतीय इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स तक पहुंचने और उन्हें हमारे ऑफर्स के बारे में जानकारी देने की है। हमारे प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले शुरुआती यूजर्स को KYC पूरा करने के बाद Bitay की ओर से एयरड्रॉप दिया जाएगा।" 

एक्सचेंज ने अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड और एस्टोनिया जैसे देशों में भी अपना बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इन देशों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े ट्रेडर्स की बड़ी संख्या है। एक्सचेंज के पास अमेरिका के 12 राज्यों में लाइसेंस है। हाल के महीनों में क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी फर्मों ने भारत में अपना बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। देश में इस सेगमेंट के तेजी से बढ़ने का इन फर्मों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर टैक्स लागू करने के बाद से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग वॉल्यूम में गिरावट आई है। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सरकार से टैक्स की दर कम करने का निवेदन किया है। क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर भी काम किया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Regulations, America, Investors, Turkey, Law
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.