अरबों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी रखते हैं टॉप 100 ETH व्हेल, जानें कौन-सा टोकन है पसंदीदा

Whale Stats से हासिल डेटा के साथ Cryptopotato ने जानकारी दी है कि मुख्य क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX के मूल टोकन में 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये) का निवेश किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 18:32 IST
ख़ास बातें
  • टॉप 100 व्हेल्स रखते हैं 1.27 बिलियन डॉलर के SHIB टोकन
  • FTX के मूल टोकन में किया गया है 1.7 बिलियन डॉलर का निवेश
  • Solana टोकन 36 बिलियन डॉलर (लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये) के साथ टॉप पर है

बुधवार तक ETH 2.0 डिपोज़िटर कॉन्ट्रैक्स के पास 10,694,610 ETH थे

क्रिप्टोकरेंसी व्हेल के बारे में तो आप जानते ही होंगे, यदि नहीं, तो बता दें कि जो वॉलेट बड़ी मात्रा में किसी क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करते हैं, उन्हें व्हेल कहा जाता है। ब्लॉकचेन पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी की सबसे खास बात यह होती है कि इनकी कई जानकारियां सार्वजनिक होती है। यहीं कारण है कि आप बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी होल्ड करने वाले व्हेल की जानकारियां ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही क्रिप्टो न्यूज़ और एनालिसिस वेबसाइट Cryptopotato ने भी किया है, जहां इसने टॉप 100 इथेरियम व्हेल्स (Top 100 ETH whales) द्वारा होल्ड किए जाने वाले फंड का पता लगाया है।

Whale Stats से हासिल डेटा के साथ Cryptopotato ने जानकारी दी है कि मुख्य क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX के मूल टोकन में 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये) का निवेश किया गया है। FTT टोकन के पास कुल होल्डिंग का लगभग 19% हिस्सा है। इसके ठीक बाद लोकप्रिय मीमकॉइन शीबा इनु (SHIB) है। टॉप 100 व्हेल्स के पास 1.27 बिलियन डॉलर (लगभग 9,700 करोड़ रुपये) कीमत के SHIB टोकन हैं, जो उनके पोर्टफोलियो का लगभग 14.15% हिस्सा है।
Advertisement

वहीं, वेबसाइट ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह भी बताया था बड़े ETH व्हेल में से एक (खबर लिखते समय तक 216 नंबर) ने सिंगल ट्रांजेक्शन में 89 मिलियन डॉलर (लगभग 680 करोड़ रुपये) कीमत के SHIB टोकन खरीदे थे।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इन व्हेल्स के पोर्टफोलियो का 7.5% हिस्सा कम लोकप्रिय टोकन का है, और इसके अलावा ये वॉलेट एड्रेस USDC और USDT स्टेबलकॉइन्स के साथ-साथ BEST, MATIC, Decentraland का MANA, Chainlink आदि टोकन्स भी रखते हैं।
Advertisement

ऊपर बताए गए आंकड़ों में इथेरियम के मूल टोकन ETH की हिस्सेदारी नहीं है। रिपोर्ट कहती है कि बुधवार तक ETH 2.0 डिपोज़िटर कॉन्ट्रैक्स के पास 10,694,610 ETH थे, जिसकी कीमत करीब 31.9 बिलियन डॉलर (लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये ) होती है।
Advertisement

हालांकि, इतनी बड़ी वैल्यू होल्ड करने के बाद भी ETH 2.0 depositor contract सबसे बड़ा व्हेल नहीं है। Staking Rewards के डेटा का हवाला देते हुए रिपोर्ट कहती है कि वर्तमान में Solana टोकन 36 बिलियन डॉलर (लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये) के साथ टॉप पर है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crypto whales, Cryptocurrency, cryptocurrency news, Eth, Ethereum
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.