Bitcoin के तीसरे सबसे बड़े व्हेल अकाउंट ने खरीदें लगभग 278 करोड़ रुपये के कॉइन!

इस व्हेल से जुड़ा ऐड्रेस बताता है कि 62,934 डॉलर (लगभग 47,21,151 रुपये) की औसत कीमत पर 596 बीटीसी कॉइन खरीदे गए हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 12:49 IST
ख़ास बातें
  • इस डेवलेपमेंट को एक CryptoQuant एनालिस्ट द्वारा देखा गया।
  • एनालिस्ट ने सितंबर में उसी व्हेल अकाउंट से समान पर्चेज एक्टिविटी देखी थी।
  • बड़े व्हेल अकाउंट्स मार्केट में कॉइन्स की कीमत को प्रभावित करते हैं।

अप्रैल-मई की मार्केट क्रैश के बाद कई व्हेल अकाउंट्स ने इसी तरह क्रिप्टो कॉइन्स को जमा करने की कोशिश की।

एक बिटकॉइन व्हेल ने हाल ही में एक और बड़े ऑर्डर पर बिटकॉइन्स को खरीदा है। इस अकाउंट से 37 मिलियन डॉलर (लगभग 278 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन को खरीदा गया है। इस व्हेल से जुड़ा ऐड्रेस बताता है कि 62,934 डॉलर (लगभग 47,21,151 रुपये) की औसत कीमत पर 596 बीटीसी कॉइन खरीदे गए हैं। खरीदारी उस समय की गई है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रही है। 

इस डेवलेपमेंट को एक CryptoQuant एनालिस्ट द्वारा देखा गया था जो ट्विटर हैंडल @ventureFounder चलाते हैं। विश्लेषक ने ट्विटर पर खुलासा किया कि तीसरी सबसे बड़ी बिटकॉइन व्हेल ने अचानक एक बड़ा ऑर्डर पर्चेज कर लिया। इसी अकाउंट ने इससे पहले बिटकॉइन की कीमत की ट्रैकिंग रखते हुए मल्टीपल पर्चेज और सेल भी की थीं। 

चीन के क्रिप्टो बैन के बाद बिटकॉइन की कीमत में गिरावट के ठीक बाद, उसी एनालिस्ट ने सितंबर में उसी व्हेल अकाउंट से समान पर्चेज एक्टिविटी देखी थी। यह रहस्यमय व्हेल वॉलेट तब BTC 112,000 से अधिक का मालिक बन गया था, जिसकी कीमत लगभग 4,857 बिलियन डॉलर (लगभग 35,805 करोड़ रुपये) है। डेटा से पता चलता है कि वॉलेट ने बिटकॉइन को फिर दो हिस्सों में खरीदा, पहले 408 कॉइन खरीदे और फिर 321 कॉइन खरीदे।

अप्रैल-मई की मार्केट क्रैश के बाद, कई व्हेल अकाउंट्स ने इसी तरह क्रिप्टो कॉइन्स को जमा करने की कोशिश की। उस समय, बिटकॉइन तेजी से गिरकर 30,000 डॉलर (लगभग 22.1 लाख रुपये) से नीचे आ गया था, जिसने क्रिप्टो ऐसेट्स में निवेश करना बहुत ही लाभदायक बना दिया।

यह ध्यान देने योग्य है कि वर्तमान रैली जिसमें सितंबर के अंत में विश्व की सबसे बड़ी और पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 40,000 डॉलर (लगभग 30,00,700 रुपये) पर थी। अब उससे बढ़कर पिछले सप्ताह 67,000 डॉलर (लगभग 50,26,172 रुपये) से अधिक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। ऑन चेन डेटा के अनुसार बड़े व्हेल अकाउंट्स द्वारा की जाने वाली पर्चेज इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। बिटकॉइन की कीमत अभी स्टेबल है और इसमें बहुत अधिक उतार चढ़ाव नहीं आ रहा है। मगर एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही इसकी ये खामोशी टूटेगी। इसकी कीमतों में बहुत जल्द फिर से बढ़ोत्तरी होने के आसार बने हुए हैं।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News in Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  3. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  4. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  2. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  4. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  7. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  8. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  9. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.