'2023 में 15 हजार डॉलर से नीचे जा सकता है Bitcoin'

Binance का FTX को खरीदना क्रिप्टो निवेशकों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है।

'2023 में 15 हजार डॉलर से नीचे जा सकता है Bitcoin'

BitMex के पूर्व सीईओ ने बिटकॉइन की कीमत के बारे में की भविष्यवाणी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमत के और अधिक गिरने की भविष्यवाणी
  • BitMex के सीईओ ने की भविष्यवाणी
  • FTX क्रिप्टो एक्सचेंज को लेकर निवेशकों में है डर
विज्ञापन
Bitcoin की कीमत 20 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) के आसपास पिछले कई दिनों से मंडरा रही है। इसमें हल्का उतार चढ़ाव आता है लेकिन बड़ी बढ़ोत्तरी अभी तक नहीं आ पाई है। अब क्रिप्टो जगत से जुड़े एक मशहूर शख्स ने कहा है कि बिटकॉइन की कीमत 15 हजार डॉलर (लगभग 12 लाख रुपये) तक नीचे आ सकती है। निवेशकों को जहां बिटकॉइन का प्राइस बढ़ने की उम्मीद है, वहीं अब इस बयान ने उनको चिंता में डाल दिया है। 

Crypto एक्सचेंज BitMEX के पूर्व सीईओ ऑर्थर हेयस (Arthur Hayes) ने कहा है कि बिटकॉइन की कीमत 15 हजार डॉलर तक नीचे जा सकती है। उन्होंने इसके बारे में एक ट्वीट किया है और पोस्ट में लिखा है कि अगले साल तक बिटकॉइन 15 हजार डॉलर यानि भारतीय करेंसी के हिसाब से 12 लाख रुपये के लेवल पर आ जाएगा। बिजनेसमैन के इस ट्वीट से क्रिप्टो जगत में हलचल मच गई है। क्योंकि 2022 के खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मार्केट क्रैश के बाद से बिटकॉइन 20 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) के लेवल से बहुत ज्यादा ऊपर नहीं जा पाया है। 

FTX क्रिप्टो एक्सचेंज को लेकर चल रही असमंजस के बीच बिटकॉइन की कीमत एक दिन पहले 19 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के नीचे आ गई थी। उसके बाद से इसमें गिरावट जारी है। एफटीएक्स एक्सचेंज दिवालिया होने के कगार पर है। ऐसे में Binance की ओर से एफटीएक्स के अधिग्रहण की खबरें भी आ रही है। Arthur Hayes ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अगर बाइनेंस एफटीएक्स को एक्वायर नहीं करती है तो क्रिप्टोमार्केट में और ज्यादा नुकसान देखने को मिल सकता है। 

Binance का FTX को खरीदना क्रिप्टो निवेशकों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। लेकिन अगर एफटीएक्स को बाइनेंस का सपोर्ट नहीं मिलता है तो क्रिप्टो निवेशकों का भरोसा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट से और ज्यादा डगमगा सकता है। बिटकॉइन की कीमत पर भी इसका असर होने वाला है। बिटकॉइन की वर्तमान कीमत की बात करें तो भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार यह 16 हजार डॉलर (लगभग 13 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। आज दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में हल्का सुधार आया है। इसकी कीमत 2% के लगभग बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »