Crypto व्हेल ने Gemini एक्सचेंज में भेजे 4,000 Bitcoin

जाने माने ऑन चेन एनालिटिक्स और ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Whale Alert ने बिटकॉइन में बड़े ट्रांजैक्शन का खुलासा किया है

Crypto व्हेल ने Gemini एक्सचेंज में भेजे 4,000 Bitcoin

खबर लिखने के समय पर यह BTC 17,18,920 रुपये पर ट्रेड कर रहा था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में नए एक्टिव यूजर्स में नहीं हो रही बढ़ोत्तरी
  • हालिया उछाल के बाद भी बिटकॉइन में नहीं दिख रहे नए निवेशक
  • बिटकॉइन की नेटवर्क एक्टिविटी में भी नहीं है खास बढ़त
विज्ञापन
Bitcoin दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी होने के साथ ही सबसे बड़ी और पॉपुलर डिजिटल करेंसी है। 2022 की शुरुआत से इसे भारी नुकसान हुआ है, जिसके साथ पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट क्रैश हो गई। बीते दिनों कीमत में सुधार करते हुए बिटकॉइन 30% ऊपर आ गया था। लेकिन एक बार फिर से इसकी कीमत ने गोता लगाया और यह लगभग 25 हजार डॉलर के आसपास ऊपर नीचे होने लगा। इसका नतीजा ये हुआ कि पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन नेटवर्क में एक्टिविटी एक बार फिर से कम होने लगी। इस बीच, क्रिप्टो व्हेल्स की ओर से खबर आ रही है कि बिटकॉइन में एक बड़ा ट्रांजैक्शन किया गया है। 

एक जाने माने ऑन चेन एनालिटिक्स और ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Whale Alert ने बिटकॉइन में बड़े ट्रांजैक्शन का खुलासा किया है। प्लेटफॉर्म ने खुलासा किया है कि 4000 बिटकॉइन को एक अनजाने क्रिप्टो वॉलेट से Gemini एक्सचेंज में भेजा गया है। इन टोकनों की कीमत 8.6 करोड़ डॉलर बताई गई है। बिटकॉइन की सप्लाई बढ़ रही है लेकिन अभी यह एक्टिव स्टेट में नहीं है। ऑन चेन मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Glassnode के अनुसार बिटकॉइन की सप्लाई का प्रतिशत जो आज से पांच साल पहले सबसे ज्यादा एक्टिव था, सोमवार को यह अब तक के उच्चतम स्तर 24.4% पर पहुंच गया था। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिटकॉइन की कीमत में आया हालिया उछाल भी नए निवेशकों को इसकी तरफ आकर्षित नहीं कर पाया है। नेटवर्क एक्सचेंज फ्लो भी यह नहीं दर्शा रहा है कि बिटकॉइन में नए एक्टिव यूजर्स जुड़े हैं। इससे बिटकॉइन की कीमत को आगे पुश नहीं मिल पा रहा है और यह हल्की बढ़त के फिर से लुढ़क कर पुरानी कीमत (25 हजार डॉलर) के आसपास ही मंडरा रहा है। 

Bitcoin की वर्तमान कीमत की बात करें तो आज, शुक्रवार यानि 26 अगस्त को इसकी ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन, खबर लिखे जाने के समय पर यह लाल रंग में दिखने लगा था। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, बिटकॉइन की कीमत में आज 0.05% का नुकसान हुआ है। खबर लिखने के समय पर यह 17,18,920 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिन खत्म होने तक क्रिप्टो प्राइसेज का क्या ट्रेंड रहेगा, यह देखना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whale Alert, BTC, Gemini, BTC Trade
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »