रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद चमका Terra, बनी दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध ने इस टोकन में यह बड़ा बदलाव किया है क्योंकि निवेशक अब स्टेबल कॉइन्स की तरफ भाग रहे हैं जिनमें (Terra) Luna भी शामिल है।  

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • 24 फरवरी को Terra की कीमत 50 डॉलर के आसपास थी।
  • वर्तमान में इसकी कीमत 90 डॉलर को पार कर चुकी है।
  • पिछले एक महीने में दोगुनी हो चुकी है इस टोकन की कीमत।
Terra (Luna) क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन फिर भी पिछले कुछ दिनों में इसने बाकी क्रिप्टो टोकनों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले महीने जहां क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव और जोखिम बना हुआ था वहीं, Terra की परफॉर्मेंस उस समय टॉप पर चल रही थी और रिटर्न देने के मामले में यह अन्य पॉपुलर डिजिटल टोकनों से कहीं आगे रहा। 

यह हैरान कर देने वाला है कि पिछले एक महीने में इसकी कीमत 47 डॉलर से उठकर 91 डॉलर तक जा चुकी है। इसका अर्थ साफ है कि महीने भर के अंदर Terra की वैल्यू (Terra Value) में दोगुना इजाफा हो चुका है और टोकन की रिटर्न देने की क्षमता दोगुनी हो गई है। यहां पर यह जानना भी रोचक होगा कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के शुरू होने के एक हफ्ते के अंदर इस टोकन की कीमत में जबरदस्त ग्रोथ हुई है। 
Advertisement

Terra की प्राइस हिस्ट्री (Terra price history) देखें तो 24 फरवरी को इसकी कीमत 50 डॉलर के आसपास थी। लेकिन उसके बाद से इसकी कीमत में बड़ा उछाल आ गया और इस क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैपिटलाइजेशन डबल हो चुकी है। वर्तमान में Terra का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Terra Market Cap) 34 करोड़ डॉलर (लगभग 25.9 खरब रुपये) है। मार्केट रिसर्च एजेंसी CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, Terra दुनिया का 7वां सबसे बड़ा डिजिटल टोकन बन गया है। 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध ने इस टोकन में यह बड़ा बदलाव किया है क्योंकि निवेशक अब स्टेबल कॉइन्स की तरफ भाग रहे हैं जिनमें (Terra) Luna भी शामिल है।  
Advertisement

Terra एक ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल है। यह स्थिर कीमतों वाले ग्लोबल पेमेंट सिस्टम को चलाने के लिए लीगल करेंसी से बंधे स्टेबलकॉइन्स का इस्तेमाल करती है। इसे 2018 में डेनिअल शिन और डू वॉन ने बनाया था। इन्होंने प्राइस स्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए रेपिड ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को अपनाने के मकसद से यह प्रोजेक्ट चलाया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.