Terra 2.0 की शुरुआत पर ही वैल्यू में बड़ी गिरावट

लॉन्च के बाद इस गवर्नेंस टोकन का प्राइस 18.87 डॉलर तक पहुंच गया था लेकिन इसके बाद यह गिरकर रविवार को 4.08 डॉलर तक रह गया

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 30 मई 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Terraform Labs ने हाल ही में एक नई ब्लॉकचेन का प्रपोजल दिया था
  • बहुत सी एप्लिकेशंस नई चेन पर शिफ्ट हो गई हैं
  • इस प्रपोजल को लेकर विवाद भी शुरू हो गया था

LUNA टोकन को LUNA Classic कहा जाएगा

स्टेबलकॉइन TerraUSD और इसके  Terra (LUNA) के प्राइसेज में भारी गिरावट के बाद इनसे जुड़ी फर्म Terraform Labs की ओर से बनाई गई रिकवरी की योजना को शुरुआत में ही झटका लगा है। क्रिप्टोकरेंसी LUNA 2.0 के लॉन्च के कुछ ही घंटे बाद इसकी वैल्यू काफी गिर गई। लॉन्च से पहले इस टोकन की वैल्यू 30-50 डॉलर के बीच होने की अटकलें थी।

लॉन्च के बाद इस गवर्नेंस टोकन का प्राइस 18.87 डॉलर तक पहुंच गया था लेकिन इसके बाद यह गिरकर रविवार को 4.08 डॉलर तक रह गया। Terraform Labs ने LUNA Classic और UST के होल्डर्स को LUNA 2.0 टोकन्स वितरित किए थे।  Terraform Labs ने हाल ही में एक नई ब्लॉकचेन का प्रपोजल दिया था। बहुत सी एप्लिकेशंस नई चेन पर शिफ्ट हो गई हैं। इनमें Prism, Spectrum, Nebula और  Edge Protocol शामिल हैं। LUNA 2.0 टोकन्स की ट्रेडिंग LUNA Classic टोकन्स से अलग होगी। 
Advertisement

Terra के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Do Kwon की ओर से पेश की गई रिकवरी की योजना पर हाल ही में वोटिंग हुई थी। इसमें Terra के इनवेस्टर्स में से 65 प्रतिशत से अधिक ने इस प्रपोजल को स्वीकृति दी है। हालांकि, इस प्रपोजल को लेकर विवाद भी शुरू हो गया था। प्रपोजल को स्वीकृति मिलने का मतलब है कि केवल LUNA के लिए एक नई ब्लॉकचेन शुरू की जाएगी और LUNA टोकन को LUNA Classic कहा जाएगा। पुरानी Terra ब्लॉकचेन मौजूद रहेगी लेकिन इससे जुड़ी टीम ने नाकाम हुए स्टेबलकॉइन UST को छोड़ने का फैसला किया है। प्रपोजल के तहत, Terra की टीम अपनी कम्युनिटी को एक आगामी एयरड्रॉप के लिए कई सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों से सपोर्ट हासिल करने पर काम कर रही है। LUNA टोकन्स के 35 प्रतिशत गिरावट से पहले के LUNA और UST होल्डर्स को एयरड्रॉप किए जाएंगे। टोकन के वितरण का एक बड़ा हिस्सा Terra dApp डिवेलपर्स और पूरे इकोसिस्टम के लिए एलोकेट होगा

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है।  USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Terra, Blockchain, Luna, Investors, Value
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.