रूस को क्रिप्टोकरंसी के जरिए प्रतिबंधों को चकमा देने से रोकेगी अमेरिकी टास्क फोर्स 

इस टास्क फोर्स के प्रमुख Andrew Adams हैं, जो अभी मैनहैटन के अटॉर्नी ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग और ट्रांसनेशनल क्रिमिनल एंटरप्राइसेज यूनिट के को-हेड हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 21:47 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस के कारोबारियों के मदद करने की आशंका है
  • टास्क फोर्स क्रिप्टोकरंसी को पकड़ने वाली तकनीकों का इस्तेमाल करेगी
  • रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं

रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं जिससे उसकी इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ रहा है

यूक्रेन पर हमले के बाद लगे प्रतिबंधों के कारण रूस के फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के लिए क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल कर फंड छिपाना या अन्य देशों में ले जाना मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने 'KleptoCapture' कही जाने वाली एक नई टास्क फोर्स बनाई है जो ऐसे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का पता लगाएगी जिन्होंने रूस के कारोबारियों या लोगों को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने और उनके फंड को रूस से बाहर ले जाने में मदद की है। इन फाइनेंशियल इंस्टीट्यशंस में क्रिप्टो एक्सचेंज भी शामिल होंगे। 

रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं जिससे उसकी इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ रहा है। Wall Street Journal की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टास्क फोर्स के प्रमुख Andrew Adams हैं, जो अभी मैनहैटन के अटॉर्नी ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग और ट्रांसनेशनल क्रिमिनल एंटरप्राइसेज यूनिट के को-हेड हैं। DOJ ने एक बयान में बताया, "इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारियों में अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल रोकना और विदेश में भ्रष्टाचार से मिली रकम को मूव करने पर रोक लगाना है।" यह टास्क फोर्स ऐसे बैंकों और फंड ट्रांसमिशन सर्विसेज की भी निगरानी करेगी जो एंटी मनी लॉन्ड्रिंग पॉलिसीज नहीं रखते। 

ऐसी आशंका है कि रूस के बड़े कारोबारी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अपने देश की मदद कर रहे हैं। अटॉर्नी जनरल Merrick B. Garland ने इस महीने की शुरुआत में KleptoCapture बनाने की घोषणा की थी। इसकी जिम्मेदारियों के बारे में बाद में जानकारी दी गई थी। Garland ने एक स्टेटमेंट में बताया, "जस्टिस डिपार्टमेंट प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले लोगों और एंटिटीज के एसेट्स को जब्त करने के लिए अपनी सभी अथॉरिटीज का इस्तेमाल करेगा। हम रूस की सरकार को इस अन्यायपूर्ण युद्ध में मदद करने वालों की जांच, गिरफ्तारी और उनके खिलाफ मामला चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

टास्क फोर्स डेटा एनालिसिस के साथ ही क्रिप्टोकरंसी को पकड़ने वाली तकनीकों और विदेशी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करेगी। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री  Mykhailo Fedorov ने भी सभी प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों से रूस के यूजर्स को ब्लॉक करने का निवेदन किया है। रूस के साथ कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने कारोबार नहीं करने का फैसला किया है। इनमें पेट्रोलियम कंपनी शेल भी शामिल है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Russia, Sanctions, America, Task force, Exchange
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.