Litecoin को अपने प्‍लेटफॉर्म से हटा रहे साउथ कोरिया के क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज, यह है वजह

कोरियाई क्रिप्टो एक्सचेंज अपबिट (Upbit) और बिथंब (Bithumb) ने अपने यूजर्स से कहा है कि वो लाइटकॉइन को अपने प्‍लेटफॉर्म से ड्रॉप कर देंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • अपबिट 20 जून को लाइटकॉइन के साथ ट्रेडिंग पेयर्स बंद कर देगा
  • Bithumb ने 8 जून से लाइटकॉइन डिपॉजिट स्‍वीकार करना बंद कर दिया है
  • यूजर्स को उनका लाइटकॉइन फंड निकालने के लिए समय दिया जा रहा है

साउथ कोरिया की रेगुलेटरी अथॉरिटीज ने ने MimbleWimble एक्सटेंशन ब्लॉक अपग्रेड के रिलीज होने से पहले से ही इसके बारे में चेतावनी दी थी।

अनिश्‍चि‍तताओं से जूझ रहे क्रिप्‍टो मार्केट की एक क्रिप्‍टोकरेंसी लाइटकॉइन Litecoin (LTC) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। कोरियाई क्रिप्टो एक्सचेंज अपबिट (Upbit) और बिथंब (Bithumb) ने अपने यूजर्स से कहा है कि वो लाइटकॉइन को अपने प्‍लेटफॉर्म से ड्रॉप कर देंगे। जानकारी के अनुसार, अपबिट 20 जून को लाइटकॉइन के साथ ट्रेडिंग पेयर्स बंद कर देगा। इसके बाद एक महीने का वक्‍त यूजर्स को उनके असेट वापस लेने के लिए दिया जाएगा। वहीं, Bithumb ने 8 जून से लाइटकॉइन डिपॉजिट स्‍वीकार करना बंद कर दिया है। यह एक्सचेंज अपने यूजर्स को उनका लाइटकॉइन फंड निकालने के लिए 25 जुलाई तक का समय दे रहा है।

cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के पीछे ज्‍यादातर प्‍लेटफॉर्म्‍स की वजह एक ही है। दरअसर, लाइटकॉइन बीते कुछ समय से MimbleWimble एक्सटेंशन ब्लॉक अपग्रेड के तहत नए प्राइवेसी फीचर्स का प्रचार कर रहा है। दावा है कि यह यूजर्स की प्राइवेसी को प्रोटेक्‍ट करता है। यूजर्स ने यह अपग्रेड अपनाना शुरू कर दिया है। कंपनियों का कहना है कि लाइटकॉइन का MimbleWimble एक्सटेंशन ब्लॉक अपग्रेड, साउथ कोरियाई AML (एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग) नियमों का पालन नहीं करता है। अपबिट और बिथंब के अलावा कॉइनोन, कोरबिट और गोपैक्स ने भी यह फैसला लिया है कि वह लाइटकॉइन को डिलिस्‍ट कर रहे हैं। इन पांच प्लेटफार्मों ने एक ही समय में डीलिस्टिंग का ऐलान किया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि साउथ कोरिया की रेगुलेटरी अथॉरिटीज ने ने MimbleWimble एक्सटेंशन ब्लॉक अपग्रेड के रिलीज होने से पहले से ही इसके बारे में चेतावनी दी थी। यह लाइटकॉइन के लिए लाया गया एक प्राइवेसी अपग्रेड है। इससे पहले भी ऐसे अपग्रेड लाने वाले कॉइंस जैसे- मोनेरो (XMR) और Zcash (ZEC) को एशियाई देशों से डिलिस्‍ट कर दिया गया है। 

बताया जाता है कि लाइटकॉइन को डीलिस्ट करके इंडस्‍ट्री ने सरकार को संतुष्‍ट करने की कोशिश की है। यह पहला कॉइन है, जिसे डीलिस्ट करते समय पांचों एक्‍सचेंजों ने मिलकर काम किया। इससे पहले टेरा लूना (Terra Luna) को डीलिस्ट करने में समन्वय की कमी को देखते हुए इन एक्सचेंजों से जवाब मांगा गया था। 
Advertisement

बात करें लाइटकॉइन की मौजूदा वैल्‍यू की, तो कॉइनमार्केटकैप का डेटा बताता है कि इसका कुल मार्केट कैप 3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। एक वक्‍त इसकी वैल्‍यू 80 डॉलर तक थी, जो क्रिप्‍टो मार्केट में आई गिरावट के बाद अभी करीब 45 डॉलर के आसपास है। पिछले साल नवंबर में इसने 260 डॉलर के पीक को छुआ था, उस हिसाब से इसमें 83 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.