दक्षिण कोरिया के Web3 स्टार्टअप्स के लिए Solana ने लॉन्च किया 10 करोड़ डॉलर का फंड

यह फंड गेमिंग, NFT और DeFi से जुड़े स्टार्टअप्स पर जोर देगा। इसके साथ ही Solana इन स्टार्टअप्स को प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग से जुड़ी मदद भी करेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 जून 2022 09:02 IST
ख़ास बातें
  • यह फंड गेमिंग, NFT और DeFi से जुड़े स्टार्टअप्स पर जोर देगा
  • इससे पहले भी Solana ने कुछ फंड लॉन्च किए हैं
  • पिछले वर्ष Solana ने अपना बीटा नेटवर्क लॉन्च किया था

Solana इन स्टार्टअप्स को प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग से जुड़ी मदद भी देगी

दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो स्टार्टअप्स के लिए Solana Ventures और Solana Foundation ने 10 करोड़ डॉलर का एक फंड शुरू किया है। यह फंड गेमिंग, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) से जुड़े स्टार्टअप्स पर जोर देगा। इसके साथ ही Solana इन स्टार्टअप्स को प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग से जुड़ी मदद भी देगी। 

Solana Foundation के जनरल मैनेजर Johnny B Lee ने एक TechCrunch रिपोर्ट में बताया कि यह फंड मुख्यतौर पर दक्षिण कोरिया में Solana बेस्ड प्रोजेक्ट्स के लिए होगा। यह ऐसे प्रोजेक्ट्स को भी मदद देगा जो पहले Terra पर बेस्ड थे। Lee ने कहा, "दक्षिण कोरिया Web 3 गेम डिजाइनिंग और डिवेलपमेंट में आगे है और हम डिवेलपर्स को उनके आइडिया को वास्तविकता में लाने में मदद करेंगे।" 
Advertisement

इससे पहले भी Solana ने कुछ फंड लॉन्च किए हैं। पिछले वर्ष नवंबर में इसने FTX और Lightspeed Venture Partners के साथ मिलकर 10 करोड़ डॉलर का एक गेमिंग फंड बनाया था। इसके बाद Forte और Griffin Gaming Partners के साथ इसने 15 करोड़ डॉलर का एक फंड शुरू किया था। Solana की ट्रांजैक्शंस में इसके जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स की तुलना में बहुत कम एनर्जी का इस्तेमाल होता है। एक रिपोर्ट में Solana ने  में दावा किया था कि उसकी एक ट्रांजैक्शन की तुलना में गूगल की दो सर्च एनर्जी की अधिक खपत करती है। Solana की ट्रांजैक्शंस में एक मोबाइल फोन को एक घंटे तक चार्ज करने से 24 गुना कम एनर्जी का इस्तेमाल होता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि Solana की एनर्जी की वार्षिक खपत 3,186,000 किलोवॉट आवर (kWh) की है। Solana की एक ट्रांजैक्शन एनर्जी के 1,837 Joules की खपत करती है जबकि गूगल की दो सर्च में एनर्जी के 2,160 Joules लगते हैं। क्रिप्टो के लिहाज से एक Bitcoin ट्रांजैक्शन एनर्जी के 6,995,592,000 Joules की खपत करती है।

पिछले वर्ष Solana ने अपना बीटा नेटवर्क लॉन्च किया था। इसका क्रिप्टो टोकन SOL है। Solana फाउंडेशन का कहना है कि वह अपनी इलेक्ट्रिसिटी की खपत पर नियमित रिपोर्ट जारी करेगी। इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल एक्टिविटीज को भी बढ़ावा देगी। बहुत से देशों ने क्रिप्टो एक्टिविटीज में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत को लेकर आशंका जताई है। इस वजह से क्रिप्टो नेटवर्क्स पर नियंत्रण करने की मांग भी उठ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Web 3, Solana, Blockchain, Investment, Gaming, DeFi, Electricity, Startups
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.