Sky Mavis का ऑफर, नेटवर्क में सुरक्षा गड़बड़ी पता लगाने पर देगा 7 करोड़ से ज्यादा की रकम

रोनिन नेटवर्क ईथीरियम-लिंक्ड साइडचेन है। इसे स्काई माविस द्वारा खासतौर पर ब्लॉकचेन गेमिंग के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • रिवॉर्ड्स का भुगतान Axie Infinity के मूल टोकन AXS के रूप में किया जाएगा
  • मौजूदा वक्‍त में हरेक AXS की कीमत 48 डॉलर (लगभग 3,673 रुपये) है
  • 23 मार्च को स्काई माविस ने रोनिन नेटवर्क पर हुए हैक का पता लगाया था

रिवॉर्ड्स का भुगतान Axie Infinity के मूल टोकन AXS के रूप में किया जाएगा।

Photo Credit: Pexels/RODNAE Productions

पॉपुलर NFT गेम, ‘एक्सी इन्फिनिटी' (Axie Infinity) का डेवलपर स्टूडियो- स्काई माविस (Sky Mavis) अपने नेटवर्क को सिक्‍योर बनाने की कोश‍िशें तेज कर रहा है। इस फर्म ने डेवलपर्स को बग बाउंटी के रूप में 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) तक की पेशकश की है। फर्म के नेटवर्क में सुरक्षा खामियों की पहचान करने वाले डेवलपर्स को यह रकम दी जाएगी। यह कदम उस बड़ी घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें हैकर्स ने स्काई माविस के रोनिन नेटवर्क से 625 मिलियन डॉलर (लगभग 4,729 करोड़ रुपये) निकाल लिए। रोनिन नेटवर्क ईथीरियम-लिंक्ड साइडचेन है। इसे स्काई माविस द्वारा खासतौर पर ब्लॉकचेन गेमिंग के लिए बनाया गया है।

अपने ब्‍लॉग में स्काई माविस ने सुरक्षा खामियों को सामने लाने के लिए कहा है। ऐसी खामियां जो इसके काम करने वालों और यूजर्स को प्रभावित कर सकती हैं। खास बात यह है कि रिवॉर्ड्स का भुगतान Axie Infinity के मूल टोकन AXS के रूप में किया जाएगा। CoinMarketCap के अनुसार, मौजूदा वक्‍त में हरेक AXS की कीमत 48 डॉलर (लगभग 3,673 रुपये) है।
Advertisement

23 मार्च को स्काई माविस ने रोनिन नेटवर्क पर हुए हैक का पता लगाया था। इसकी वजह से रोनिन नेटवर्क को काफी नुकसान उठाना पड़ा। ब्‍लॉकचेन हैक के जरिए हुई यह अबतक की सबसे बड़ी लूट बताई जाती है।  

हमलावर ने स्काई माविस के चार वैलिडेटर्स और एक्सी DAO (डीसेंट्रलाइज्‍ड ऑटोनॉमस ऑर्गनाइजेशन) द्वारा चलाए जा रहे एक थर्ड पार्टी वैलिडेटर का कंट्रोल तोड़ दिया था। इस तरह से उसने ब्‍लॉकचेन में सेंध लगाई और लूट को अंजाम दिया। इस मामले में कानूनी जांच की जा रही है। 
Advertisement

इस बीच, स्काई माविस ने क्रिप्टो एक्सचेंज बिनेंस के नेतृत्व में एक हालिया फंडिंग राउंड में 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,142 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस रकम का इस्‍तेमाल रोनिन अटैक में नुकसान झेलने वाले लोगों को मुआवजा देने के लिए किया जाएगा। 
Advertisement
ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म CertiK के आंकड़ों पर नजर डालें तो साइबर अपराधियों ने पिछले साल ब्लॉकचेन सेक्टर को हैक करके 1.3 अरब डॉलर (लगभग 9,606 करोड़ रुपये) से अधिक की चोरी की थी। क्रिप्‍टोकरेंसी और ब्‍लॉकचेन के बढ़ते इस्‍तेमाल के बाद यह सेक्‍टर भी साइबर अपराधियों के निशाने पर है। पिछले एक साल में ऐसे कई वाकये हुए हैं जब साइबर अटैक में बड़ी संस्‍थाओं और लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.