NFT Scam: CryptoBatz NFT कलेक्शन खरीदने वालों ने गंवाए करोड़ों रुपये

जिन लोगों ने CryptoBatz के आधिकारिक हैंडल पर इस पुराने URL पर क्लिक किया, वे घोटाले में फंसे हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 21:13 IST
ख़ास बातें
  • सिंगर Ozzy Osbourne ने हाल ही में लॉन्च किया था CryptoBatz कलेक्शन
  • OpenSea पर लगभग ETH 1.8 में खरीदने के लिए है उपलब्ध
  • स्कैमर्स ने नकली Discord सर्वर के जरिए किया है स्कैम

Ozzy Osbourne ने CryptoBatz NFT कलेक्शन की घोषणा पिछले साल दिसंबर में की थी

नॉन-फंजिबल टोकन (NFTs) की बढ़ती सेल के बीच, ब्रिटिश सिंगर ओजी ऑस्बॉर्न (Ozzy Osbourne) ने हाल ही में अपने CryptoBatz कलेक्शन के साथ एनएफटी सेगमेंट में एंटर किया है। इस कलेक्शन में ऑस्बॉर्न पर डिज़ाइन किए गए 9,666 डिज़िटल बैट की एक सीरीज़ शामिल है। ऑस्बॉर्न के डिज़िटल कलेक्शन की सेल के शुरू होने के ठीक दो दिन बाद, लोगों ने CryptoBatz से जुड़े संभावित फिशिंग स्कैम को लेकर शिकायत करनी भी शुरू की। हैरानी इस बात से होती है कि कथित तौर पर निवेशकों के क्रिप्टो वॉलेट खाली करने वाला स्कैम लिंक Osbourne के NFT प्रोजेक्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किए गए कई ट्वीट में दिखाई दिया है।

Ozzy Osbourne के CryptoBatz कलेक्शन को Discord NFT मार्केटप्लेस पर सेल के लिए रखा गया था। प्रोजेक्ट ने हाल ही में उस URL को बदला था, जो खरीदारों को सेल पेज पर रीडायरेक्ट करता है। स्कैमर्स ने यूआरएल में किए गए इस बदलाव का फायदा उठाते हुए पुराने यूआरएल पर एक नकली डिस्कॉर्ड सर्वर तैयार किया।
Advertisement

डिस्कॉर्ड पर क्रिप्टोबैट्ज पेज के पुराने लिंक दिखाने वाले ट्वीट्स को हटाया नहीं गया था। हालांकि, अब उन ट्वीट्स को हटा दिया गया है, लेकिन उनके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।
 

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने CryptoBatz के आधिकारिक हैंडल पर इस पुराने URL पर क्लिक किया, वे घोटाले में फंसे हैं।
Advertisement

इस स्कैम लिंक ने खरीदारों को अपने क्रिप्टो एसेट को वैरिफाई करने के लिए कहा और उन्हें एक फिशिंग साइट पर रीडायरेक्ट किया। यहां उन्हें अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से कनेक्ट करने के लिए कहा गया। नकली डिस्कॉर्ड पेज के इनवाइट पैनल ने कुल "कम्युनिटी मेंबर्स" की संख्या को 1,330 दिखाया, और अनुमान लगाया जा रहा है कि ये संख्या इस स्कैम का शिकार हुए लोगों की हो सकती है।
Advertisement

अभी तक यह पता नहीं लगाया गया है कि स्कैम के जरिए चोरी की गई कुल धनराशि कितनी है या कितने लोग इसके शिकार हुए हैं। इस घटना पर ऑस्बॉर्न के सार्वजनिक बयान का भी इंतजार है।

इस बीच, CryptoBatz NFT के निर्माता सटर सिस्टम्स (Sutter System) ने Discord को इस घोटाले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "एक ईमेल स्टेटमेंट में, सटर सिस्टम्स के सह-संस्थापक 'Jepeggi' ने कहा है कि स्कैम आसान सेटअप व मेंटेनेंस के कारण संभव हुआ है।"
Advertisement

वहीं, Discord इस विवाद पर अपनी आंतरिक जांच कर रहा है।

CryptoBatz NFT कलेक्शन OpenSea पर लगभग ETH 1.8 में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिसकी कुल कीमत वर्तमान में $5,046 (लगभग 3.75 लाख रुपये) है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह स्कैम करोड़ों रुपये तक जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NFT, NFT Scams, NFT Frauds, Cryptobatz, CryptoBatz NFT Collections
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.