CryptoDickbutts NFT की कीमत में 769% का जबरदस्त उछाल

CryptoDickbutts की कीमत में आ रहा उछाल कम्युनिटी में मौजूद एक उत्साह और मांग को दिखाता है, जो कि मीम कल्चर से प्रभावित है

CryptoDickbutts NFT की कीमत में 769% का जबरदस्त उछाल

सबसे सस्ता CryptoDickbutt 3.99 इथेरियम में बिक रहा है जो कि 5.6 लाख रुपये का है

ख़ास बातें
  • फ्लोर प्राइस के हिसाब से CryptoDickbutts 26वें नम्बर का प्रोजेक्ट है
  • पॉपुलरिटी के मामले में यह एनएफटी लगातार कम्युनिटी की पसंद बना रहा है
  • इसे कॉमिक बुक आर्टिस्ट K.C. Green ने 2006 में बनाया था
विज्ञापन
CryptoDickbutts NFT की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। CryptoDickbutts इथेरियम नॉन फंजीबल टोकनों का कलेक्शन है जो पॉपुलर मीम कल्चर पर आधारित है। इसे कॉमिक बुक आर्टिस्ट K.C. Green ने 2006 में बनाया था। OpenSea पर इस एनएफटी की कीमत में बड़ा उछाल देखा गया है। इस एनएफटी कलेक्शन का डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम 769% से बढ़ गया है। इसकी कीमत 907 ETH यानि कि लगभग 12.89 लाख रुपये पर पहुंच गई है। इसके बाद Dickbutts रैंकिंग में कुछ पॉपुलर एनएफटी जैसे NFTiff, CryptoPunks और Bored Ape Yacht Club (BAYC) को पीछे छोड़कर टॉप स्पॉट पर पहुंच गया।  

मार्च 2021 में Dickbutts 161 NFT का कलेक्शन रिलीज किया था। उसके बाद इसे OG Collection का नाम दिया गया। अगस्त 2021 में सीरीज 3 के अंतर्गत 5,200 एनएफटी लगातार लॉन्च किए गए थे। यह शुरुआत में एक मजाक के तौर पर ही शुरू किया गया था लेकिन उसके बाद यह होल्ड करने लायक पॉपुलर एनएफटी बन गया, खासकर CryptoPunk होल्डर्स के लिए। सीरीज 3 से सबसे सस्ता CryptoDickbutt 3.99 इथेरियम में बिक रहा है जो कि 5.6 लाख रुपये की कीमत का है। 

फ्लोर प्राइस के हिसाब से CryptoDickbutts 26वें नम्बर का प्रोजेक्ट है। लेकिन इसकी कीमत में आ रहा उछाल कम्युनिटी में मौजूद एक उत्साह और मांग को दिखाता है, जो कि मीम कल्चर से प्रभावित है। कुछ एनएफटी ट्रेंडिंग की शुरआत के कुछ समय बाद ही फीके पड़ने लगे। लेकिन इस मामले में CryptoDickbutts ने बाकियों से अलग प्रदर्शन किया है।  

प्रोजेक्ट के लिए कोई रोडमैप सेट नहीं किया गया है और यह CryptoDickbutt DAO द्वारा संचालित है। जिसके साथ Steve Aoki, Blondish और ProbCause जैसे नाम भी जुड़े हुए हैं। हालांकि, इसकी कीमत में इतने बड़े उछाल की वजह के बारे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, ट्विटर यूजर Meltem Demirors, जिनके 2.5 लाख फॉलोअर्स हैं, को इस उछाल की वजह माना जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CryptoDickbutts, NFT, price surge, Cryptocurrency

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  3. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  4. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  5. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  6. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  7. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  9. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  10. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »