Bitmart से 1479 करोड़ की क्रिप्‍टो चोरी, ढूंढने में मदद करेगी Shiba Inu कम्‍युनिटी और Huobi एक्‍सचेंज

चोरी की गई क्रिप्टो संपत्ति में $100 मिलियन (लगभग 754 करोड़ रुपये) इथीरियम बेस्‍ड हैं, जबक‍ि बाकी $96 मिलियन (लगभग 724 करोड़ रुपये) की संपत्ति ‘बिनेंस स्मार्ट चेन’ पर बेस्‍ड थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 16:30 IST
ख़ास बातें
  • इस मुश्‍किल वक्‍त में दोनों ने बिटमार्ट के सपोर्ट में ट्वीट किया है।
  • बिटमार्ट के सीईओ शेल्डन जिया ने ट्विटर पर इस ब्रीच को स्‍वीकार किया है
  • उन्‍होंने इन्‍वेस्‍टर्स को मुआवजा देने की बात कही है

बिटमार्ट के सीईओ शेल्डन जिया ने संपत्ति खोने वाले इन्‍वेस्‍टर्स को आश्वासन दिया है कि कंपनी अपने फंड से उन्हें मुआवजा देगी।

क्रिप्टो एक्सचेंज ‘बिटमार्ट' को विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी में स्‍टोर किए गए $196 मिलियन (लगभग 1,479 करोड़ रुपये) चोरी होने से नुकसान हुआ है। चोरी किए गए पैसों का पता लगाने और उन्‍हें फ‍िर से हासिल करने में बिटमार्ट की मदद करने के लिए शीबा इनु कम्‍युनिटी और हुओबी ग्लोबल एक्सचेंज आगे आई हैं। चुराए गए क्रिप्‍टो टोकन "बिटमार्ट हैकर" नाम से छिपे अज्ञात हैकरों के वॉलेट में चले गए हैं। इस मुश्‍किल वक्‍त में शिब कम्‍युनिटी और हुओबी एक्सचेंज दोनों ने बिटमार्ट के सपोर्ट में ट्वीट किया है।

एक पोस्ट में शीबा इनु Shiba Inu की टीम ने लिखा है कि वह क्रिप्टो असेट्स और कम्‍युनिटी के डिसेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंज ‘शिबास्वैप' के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
Advertisement

दूसरी ओर, हुबोई टीम ने कहा है कि अगर चोरी किए गए असेट्स में से किसी भी बरामदगी का पता चलता है, तो वह तुरंत बिटमार्ट टीम से संपर्क करेगी।
चोरी की गई क्रिप्टो संपत्ति में $100 मिलियन (लगभग 754 करोड़ रुपये) इथीरियम बेस्‍ड हैं, जबक‍ि बाकी $96 मिलियन (लगभग 724 करोड़ रुपये) की संपत्ति ‘बिनेंस स्मार्ट चेन' पर बेस्‍ड थी।
Advertisement

बिटमार्ट के सीईओ शेल्डन जिया ने ट्विटर पर इस ब्रीच को स्‍वीकार किया है। उन्‍होंने संपत्ति खोने वाले इन्‍वेस्‍टर्स को आश्वासन दिया है कि कंपनी अपने फंड से उन्हें मुआवजा देगी।
ब्रीच सामने आने के बाद बिटमार्ट ने कुछ वक्‍त के लिए विदड्रॉल प्रोसेस को सस्‍पेंड कर दिया था। अब धीरे-धीरे इसे शुरू किया जा रहा है। 
Advertisement

NewsRoomPost की एक रिपोर्ट के अनुसार, चोरी की गई संपत्ति को ईथर टोकन के बदले स्वैप करने के लिए  हैकर्स ने "1inch" नाम के एक डिसेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंज एग्रीगेटर का इस्‍तेमाल किया है।

हासिल किए गए ईथर टोकंस को टॉरनेडो कैश नाम के प्राइवेसी मिक्सर में जमा किया जा रहा है। इससे हैक किए गए फंड का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
Advertisement

क्रिप्‍टोकरेंसी की पॉपुलैरिटी जिस तेजी से बढ़ रही है, उसी तेजी से इनसे जुड़ी धोखाधड़ी भी बढ़ी है। हाल ही में शीबा इनु ने भी अपने निवेशकों को एक घोटाले के बारे में अलर्ट किया है। शीबा इनु के ऑफि‍शियल ट्विटर अकाउंट ने SHIB निवेशकों को उस घोटाले के बारे में अलर्ट किया है, जो मेसेजिंग ऐप टेलि‍ग्राम पर चल रहा है। साइबर क्रिमिनल्‍स SHIB गिवअवे और बोनस टोकन के बारे में पोस्‍ट जुटा रहे हैं। कई और तरीके भी आजमा रहे हैं फ‍िर शीबा इनु के ऑफ‍िशियल अकाउंट्स की नकल बनाकर SHIB से जुड़े सामान्‍य पोस्‍ट पर जवाब दे रहे हैं। SHIB निवेशकों को सलाह दी गई है कि वो किसी अजनबी के साथ वॉलेट keys शेयर नहीं करें। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.