'Bitcoin 1 लाख डॉलर के स्तर पर जरूर पहुंचेगा'

फेडरेल रिजर्व बैंक ऑफ न्यू यॉर्क की ओर से हाल ही में किए गए एक सर्वे में पाया गया है कि अमेरिका में इनफ्लेशन इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है

'Bitcoin 1 लाख डॉलर के स्तर पर जरूर पहुंचेगा'

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन 18,35,184 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • जून तक आते-आते बिटकॉइन की कीमत 17,600 डॉलर तक आ लुढ़की थी
  • अमेरिका में इनफ्लेश इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है
  • इससे पहले McGlone ने कहा था BTC 2021 के अंत तक 1 लाख डॉलर के करीब होगा
विज्ञापन
Bitcoin की वर्तमान कीमत (Bitcoin current price) भले ही 25 हजार डॉलर के आंकड़े को पार करने के लिए संघर्ष कर रही हो, लेकिन मार्केट के कुछ एक्सपर्ट्स का अभी भी यही कहना है कि बिटकॉइन का प्राइस एक दिन 1 लाख डॉलर को छू लेगा। Bloomberg में सीनियर कमोडिटी स्ट्रेटजिस्ट माइक मैक्ग्लोन अपने उस पर बयान पर अभी भी कायम हैं, जिसमें उन्होंने बिटकॉइन के 1 लाख डॉलर के पार जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि 2022 की दूसरी छमाही में तेल की कीमतें और नीचे आना शुरू हो जाएंगीं। कच्चे तेल की कीमत में कमी आना ग्लोबल अपस्फीति या डिफ्लेशन का संकेत है, जिसका मतलब है कि अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ब्याज दरों में और अधिक बढ़ोत्तरी नहीं करेगा। 

फेडरेल रिजर्व बैंक ऑफ न्यू यॉर्क की ओर से हाल ही में किए गए एक सर्वे में पाया गया है कि अमेरिका में इनफ्लेशन इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। McGlone ने कहा है कि गोल्ड फिर से 2 हजार डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा और बिटकॉइन गोल्ड के हाई बीटा वर्जन की तरह काम करेगा। इससे पहले McGlone ने कहा था कि बिटकॉइन 2021 के अंत तक 1 लाख डॉलर के करीब पहुंच जाएगा। 

हालांकि, McGlone की बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) के 1 लाख डॉलर के पार जाने की भविष्यवाणी बुरी तरह से विफल रही। 1 लाख डॉलर के करीब जाना तो दूर, बिटकॉइन इस साल की शुरुआत से ही नीचे गिरना शुरू हो गया था। जून तक आते-आते बिटकॉइन की कीमत 17,600 डॉलर तक आ लुढ़की थी। बावजूद, इसके McGlone ने अपने अनुमान पर विश्वास बनाए रखा और उनका अब भी यही कहना है कि बिटकॉइन 1 लाख डॉलर के स्तर को छू लेगा, हालांकि साथ में उन्होंने ये भी कहा है कि यह बहुत जल्द होने वाला नहीं है। इसमें काफी समय लग सकता है। 

बिटकॉइन की आज की कीमत (Bitcoin Price Today) की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने आज ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ की है। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन 18,35,184 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ग्लोबल लेवल पर बिटकॉइन की कीमत अभी 24 हजार डॉलर से नीचे चल रही है। CoinmarketCap के आंकड़ों के अनुसार 9 अगस्त को बिटकॉइन ग्लोबल लेवल पर $23,162.74 पर ट्रेड कर रहा है। इसकी कीमत में पिछले 24 घंटों में 0.39 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »