क्रिप्टो को पेमेंट के विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा देगा रूस

रूस के इंडस्ट्री और ट्रेड मिनिस्टर Denis Manturov ने बताया कि सरकार और सेंट्रल बैंक के बीच इस मुद्दे पर मतभेद जल्द समाप्त हो सकते हैं

क्रिप्टो को पेमेंट के विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा देगा रूस

बहुत से अन्य देश भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं

ख़ास बातें
  • इससे पहले सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग की थी
  • रूस की योजना अपना डिजिटल रूबल जारी करने की भी है
  • क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल से जुड़े रेगुलेशंस को सेंट्रल बैंक बनाएगा
विज्ञापन
यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझे रूस में क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के एक जरिए के तौर पर कानूनी दर्जा दिया जाएगा। रूस के इंडस्ट्री और ट्रेड मिनिस्टर Denis Manturov ने बताया कि सरकार और सेंट्रल बैंक के बीच इस मुद्दे पर मतभेद जल्द समाप्त हो सकते हैं। यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून से जुड़े प्रस्ताव दिए थे। हालांकि, ये प्रस्ताव सेंट्रल बैंक के क्रिप्टोकरेंसीज पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग के विपरीत थे। 

क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के जरिए के तौर पर कानूनी दर्जा देने के बारे में पूछने पर Manturov ने कहा, "प्रश्न यह है कि ऐसा कब होगा और इसे कैसे रेगुलेट किया जाएगा। सरकार और सेंट्रल बैंक इस पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। इसे लागू किया जाएगा।" रूस की योजना अपना डिजिटल रूबल जारी करने की भी है। रूस की सरकार ने पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टोकरेंसीज को समर्थन देना शुरू किया है। इससे पहले रूस की सरकार यह कहती रही थी कि क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग में हो सकता है। 

सेंट्रल बैंक की गवर्नर Elvira Nabiullina ने कहा कि सेंट्रल बैंक क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की अनुमति नहीं देगा। इससे पहले सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग और ट्रेडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव दिया था। रूस के लोग प्रति वर्ष लगभग 5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी ट्रांजैक्शंस करते हैं।  Manturov ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल से जुड़े रेगुलेशंस को सेंट्रल बैंक बनाएगा और इसके बाद सरकार की ओर से इन्हें स्वीकृति दी जाएगी।

पिछले वर्ष सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस बढ़ने के कारण फाइनेंशियल सिस्टम के कमजोर होने की आशंका जताई थी। सेंट्रल बैंक के अधिकारियों का कहना था कि रूस के फाइनेंशियल मार्केट में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल होने की गुंजाइश नहीं है। बहुत से अन्य देश भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में इस सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी हुआ था। इसमें फेडरल रिजर्व से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की संभावना पर विचार करने के लिए भी कहा गया था। अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। इस वजह से रेगुलेटर्स से इस सेगमेंट की स्क्रूटनी को सख्त करने पर जोर दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Legal, Ban, Ukraine, Payment, Mining, Trading, Russia, Proposal
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »