Russia-Ukraine War: भारी प्रतिबंधों के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी बचा सकती है रूस की अर्थव्यवस्था

यदि दो लोग या संगठन एक-दूसरे के साथ व्यापार करना चाहते हैं और बैंकों के जरिए ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे बिटकॉइन के साथ ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 21:49 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) ने रूस पर भारी प्रतिबंधों की घोषणा की है
  • माइनिंग के लिए सबसे ज्यादा कंप्यूटिंग पावर उपयोग करने वाले देशों में रूस
  • 2021 तक ग्लोबल बिटकॉइन हैशरेट के 11% से अधिक के लिए रूस जिम्मेदार था

बड़ी गिरावट देखने के बाद, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट आज बाउंस बैक करती नज़र आई

यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia-Ukraine War) के बाद कई देशों ने रूस की अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए देश पर भारी प्रतिबंधों की घोषणा की है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि रूस में क्रिप्टो का जबरदस्त चलन देश में मौजूद अरबपतियों को इन प्रतिबंधों से लगने वाला वित्तीय झटका महसूस नहीं होने देगा। अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) प्रतिबंधों को लागू करने के लिए बैंकों पर बहुत अधिक निर्भर हैं, लेकिन क्योंकि डिज़िटल करेंसी स्टैंडर्ड ग्लोबल बैंकिंग नियमों के दायरे से बाहर हैं, क्रिप्टो रूस की अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभ के रूप में उभर सकती है।

वित्तीय सलाहकार फर्म क्वांटम इकोनॉमिक्स (Quantom Economics) के संस्थापक और सीईओ माटी ग्रीनस्पैन (Mati Greenspan) ने Bloomberg को बताया, "यदि दो लोग या संगठन एक-दूसरे के साथ व्यापार करना चाहते हैं और बैंकों के जरिए ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे बिटकॉइन के साथ ऐसा कर सकते हैं।" यदि एक धनी व्यक्ति चिंतित है कि प्रतिबंधों के कारण उसके अकाउंट बंद हो सकते हैं, तो वह इससे बचने के लिए बस अपने पैसे को बिटकॉइन में बदल सकता है।"
Advertisement

जैसा कि Cointelegraph की एक रिपोर्ट में बताया गया है, यह भी ध्यान देना होगा कि Bitcoin नेटवर्क की आधे से अधिक कंप्यूटिंग पावर मुख्य रूप से तीन देशों-अमेरिका, कजाकिस्तान और रूस से आती है। क्योंकि रूस टॉप तीन देशों में शामिल है, क्रिप्टो इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले नेटवर्क में आए किसी भी रोक-टोक का बारीकी से ध्यान रख रहे होंगे।"

जाहिर है कि इन प्रतिबंधों के बाद भी रूस में Bitcoin माइनिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रतिबंध उन माइनर्स को जरूर प्रभावित कर सकते हैं, जो अक्सर एक्सचेंज्स और पारंपरिक फाइनेंशियल सिस्टम से जुड़ी अन्य संस्थाओं से डील करते हैं, जैसे कि BTC को कैश के लिए एक्सचेंज करना।
Advertisement

Cambridge Centre for Alternative Finance के अनुसार, जुलाई 2021 तक ग्लोबल बिटकॉइन हैशरेट के 11% से अधिक के लिए रूस जिम्मेदार था। हैशरेट नेटवर्क को समर्पित कंप्यूटिंग पावर का पता लगाने का एक तरीका है। अब यदि प्रतिबंध पूल प्रोवाइडर्स को प्रभावित करते हैं, तो हैश-पावर में रूस का योगदान नीचे गिर सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.