Ripple ने सेल किए 77 करोड़ XRP टोकन

क्रिप्टोकरेंसी में बड़े ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleAlert ने अपने आंकड़ों में बताया है कि Ripple ने 77 करोड़ XRP टोकनों की सेल की है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 10:22 IST
ख़ास बातें
  • 71.7 करोड़ XRP टोकनों को ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर भेजा गया है
  • 5 करोड़ टोकनों को कंपनी के वैकल्पिक वॉलेट RL18-VN में भेजा गया है
  • वॉलेट का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी को कंपनी से बाहर भेजने के लिए होता है

XRP 28.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 3% की गिरावट है

Ripple ने बड़ी संख्या में XRP टोकनों की सेल की है। क्रिप्टोकरेंसी में बड़े ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने इसका खुलासा किया है। जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि Ripple ने 76.7 करोड़ XRP टोकनों का ट्रांसफर किया है। इनमें से दो ट्रांजैक्शन ऐसे थे जिसमें प्रत्येक में 28 करोड़ XRP टोकनों को ट्रांसफर किया गया है। यह संख्या काफी बड़ी है। 

क्रिप्टोकरेंसी में बड़े ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleAlert ने अपने आंकड़ों में बताया है कि Ripple ने 5 करोड़ XRP टोकनों की सेल की है। इनकी कीमत 1.88 करोड़ डॉलर के लगभग बताई गई है। इस क्रिप्टोकरेंसी को कंपनी के वैकल्पिक वॉलेट RL18-VN में भेजा गया है। इस एड्रेस को XRP टोकनों को फिएट मनी में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इस वॉलेट का इस्तेमाल कंपनी क्रिप्टोकरेंसी को कंपनी से बाहर भेजने के लिए भी करती है। इसमें क्रिप्टो एक्सचेंज्स, वित्तीय संस्थाएं और रिप्पल के अन्य क्लाइंट्स शामिल हैं। इसके अलावा इस वॉलेट का इस्तेमाल एक्सआरपी को कंपनी के लिक्विडिटी कॉरिडोर (ODL प्लेटफॉर्म) पर भेजने के लिए भी किया जाता है। 

RL18-VN पर भेजे गए 5 करोड़ टोकनों के अलावा 71.7 करोड़ के लगभग XRP टोकनों को ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर भेजा गया है। इनमें Bittrex, Bitstamp, BitGo और Bitso जैसे ग्लोबल एक्सचेंज शामिल हैं। इसके अलावा टोकनों के दो बड़े ट्रांजैक्शन गुमनाम वॉलेट्स में भी किए हैं। इनमें से एक में 286,122,720 XRP टोकन भेजे गए जिनकी कीमत $106,641,340 बताई गई है और दूसरे में 279,622,820 टोकन भेजे गए, जिनकी कीमत $105,723,950 बताई गई है। कुल मिलाकर 180,770,321 डॉलर के टोकन कंपनी से भेजे गए हैं। 

Ripple के XRP की कीमत की बात करें तो, वर्तमान में यह 28.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत 3% की गिरावट आई है। हालांकि, यह मामूली गिरावट है। पिछले 3 दिनों से लगातार इसकी कीमत में इजाफा देखा जा रहा है। संभावना है कि दिन का ट्रेड खत्म होने तक यह फिर से हरे रंग में दिखाई दे सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: XRP, XRP Price in India, XRP Ripple, Ripple Price in India

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.