Ripple Labs के को-फाउंडर Jed McCaleb ने 7 दिन के भीतर बेचें 4 करोड़ XRP

Jed McCaleb ने 4 करोड़ XRP टोकनों की सेल की है और अब उनके पास केवल 1.4 करोड़ XRP टोकन ही बचे हुए हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 10:49 IST
ख़ास बातें
  • यह सेल जेड ने पिछले 7 दिनों के अंदर की है
  • रिप्पल लैब्स छोड़ते वक्त मिले थे 900 करोड़ XRP
  • टोकन के फैन्स ने उन पर टोकन की कीमत गिराने का आरोप लगाया है

XRP की वर्तमान कीमत 24.88 रुपये पर है

रिप्पल लैब्स (Ripple Labs) के को-फाउंडर जेड मैक् केलेब (Jed McCaleb) ने भारी संख्या में एक्सआरपी (XRP) टोकन बेच दिए हैं। एक्सआरपी टोकन को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक Jed McCaleb ने पिछले 7 दिनों में 4 करोड़ XRP कॉइन सेल कर दिए हैं। 

XRPscan द्वारा जारी किए आंकडे़ बताते हैं कि Jed McCaleb ने 4 करोड़ XRP टोकनों की सेल की है। अब जेड के पास केवल 1.4 करोड़ XRP टोकन ही बचे हुए हैं। यहां पर चौंकाने वाली बात ये है कि यह सेल जेड ने पिछले 7 दिनों के अंदर की है। Jed McCaleb ने 2012 में Chris Larsen के साथ मिलकर Ripple Labs को बनाया था, जो एक अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी है और रिप्पल पेमेंट प्रोटोकॉल और एक्सचेंज नेटवर्क का डेवलप करती है। शुरुआत में इसे Opencoin नाम दिया गया था और 2015 में Ripple Labs कर दिया गया था। हालांकि, 2013 में Jed McCaleb ने रिप्पल लैब्स को छोड़ दिया था। 

McCaleb ने 2013 में जब Ripple Labs को छोड़ा था तो उन्हें 9 बिलियन यानि कि 900 करोड़ XRP कॉइन्स का मुआवजा दिया गया था। ये टोकन उनको कंपनी के पहले CTO होने के नाते, और कंपनी का निर्माण करने में उनके द्वारा की गई मदद के लिए दिए गए थे। रिप्पल लैब्स को छोड़ने का कारण बताया जाता है कि जिस विजन के साथ उन्होंने इसका निर्माण किया था, यह उसके दूसरी दिशा में जा रही थी। 

McCaleb को मिले कॉइन्स को वो अपनी मर्जी से सेल नहीं कर सकते थे क्योंकि कंपनी की ओर से उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत ये कॉइन दिए गए थे। वे एक ही बार में इतने बड़े स्टॉक को नहीं बेच सकते थे। उन्हें कहा गया था कि वे इस स्टॉक को छोटे छोटे हिस्सों में बेच सकते हैं और  उसके लिए एक टाइमटेबल भी निर्धारित किया गया था। 
Advertisement

एक तरफ McCaleb ने कॉइन्स को बेचा और दूसरी तरफ टोकन के फैन्स ने उन पर टोकन की कीमत गिराने का आरोप लगा दिया। XRP फैन्स का कहना है कि इससे टोकन की कीमतों पर बुरा असर पड़ा है और कीमत नीचे आ गई है। इसका जिम्मेदार टोकन फैन्स McCaleb को ही मान रहे हैं। जहां तक कीमत की बात है, वर्तमान में XRP की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज इसकी ट्रेड ओपनिंग 1% गिरावट के साथ हुई है। ताजा कीमत की बात करें तो भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच पर एक्सआरपी 24.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: XRP, XRP Price in India, Jed McCaleb, Ripple, Ripple Labs, Crypto

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.