PolyDoge से अब Amazon, eBay और Walmart पर कर सकेंगे शॉपिंग!

POLYDOGE इसकी ब्लॉकचेन का मूल टोकन है, यह Polygon ब्लॉकचेन पर बना एक dApp है जो यूजर्स को Polygon पर कई तरह के DeFi प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस देता है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 11:09 IST
ख़ास बातें
  • PolyDoge पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म shopping.io. पर आया
  • यह Polygon ब्लॉकचेन पर बना एक dApp है
  • यह यूजर्स को Polygon पर कई तरह के DeFi प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस देता है

PolyDoge को बड़े रिटेलर्स जैसे Amazon, eBay और Walmart पर खरीदारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

PolyDoge ब्लॉकचेन का टोकन PolyDoge अब पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म shopping.io. पर सपोर्टेड है जिसका मतलब है कि अब PolyDoge को बड़े रिटेलर्स जैसे Amazon, eBay और Walmart पर खरीदारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

POLYDOGE इसकी ब्लॉकचेन का मूल टोकन है। यह Polygon ब्लॉकचेन पर बना एक dApp है जो यूजर्स को Polygon पर कई तरह के DeFi प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस देता है। अब इसे POLYDOGE ट्रेडर्स द्वारा ट्रेडिंग के लिए या दूसरे DeFi प्रोटोकोलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि Amazon अभी भी सीधे तौर पर क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार नहीं करती है। 
Advertisement

अप्रैल में Amazon.com के सीईओ Andy Jassy ने कहा था कि कंपनी का अभी इसके रिटेल ऑपरेशनों में पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी को इस्तेमाल करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वो मानते हैं कि आने वाले समय में नॉन फंजीबल टोकन बहुत विकास करेंगे, इसलिए यह संभव हो सकता है कि उनको कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचा जाए। वहीं दूसरी ओर, eBay ने मई 2021 में यह संकेत दिया था कि वह प्लेटफॉर्म पर नॉन फंजीबल टोकनों को शामिल करने के रास्ते पर विचार कर रहा है। प्लेटफॉर्म ने यह भी कहा था कि भविष्य में वह क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के लिए भी स्वीकार करने के बारे में भी सोच सकते हैं। 

अपने प्लेटफॉर्म पर एनएफटी सेल करने वाली eBay पहली ई-कॉमर्स कंपनी है। यह डिजिटल आईटम्स जैसे ट्रेडिंग कार्ड, पिक्चर्स और वीडियो टुकड़ों के लिए एनएफटी सेल करती है, जिसकी शुरुआत कंपनी ने पिछले साल की थी। इसके अलावा कंपनी ने Tezos और Polygon आधारित एनएफटी प्लेटफॉर्म OneOf के साथ भागीदारी करके इसी साल मई में एनएफटी की पहली लाइन को लॉन्च किया था। उसके बाद पिछले महीने यानि जून में कंपनी ने घोषित किया कि उसने नॉन फंजीबल टोकन मार्केटप्लेस KnownOrigin को खरीदा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Polygon, POLYDOGE, DeFi, NFT, online shopping, Amazon, Ebay, Wal Mart

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.