PM मोदी ने दी जानकारी, Digital rupee को कैश में बदला जा सकता है

इस संगोष्‍ठी में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्‍सा लिया।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 19:52 IST
ख़ास बातें
  • पीएम ने कहा, डिजिटल रुपया हमारे फ‍िजिकल रुपये का डिजिटल रूप होगा
  • इसे RBI द्वारा रेगुलेट किया जाएगा
  • यह डिजिटल करेंसी के साथ फ‍िजिकल करेंसी के आदान-प्रदान को सक्षम बनाएगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल रुपया हमारे फ‍िजिकल रुपये का डिजिटल रूप होगा और इसे RBI द्वारा रेगुलेट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट में प्रस्तावित डिजिटल रूपी (digital rupee) को कैश में बदला जा सकता है और यह फिनटेक सेक्‍टर में नए अवसर खोलेगा। बीजेपी द्वारा आयोजित 'आत्मनिर्भर अर्थव्‍यवस्था' संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी या डिजिटल रुपया ऑनलाइन पेमेंट को ज्‍यादा सेफ और खतरे से मुक्त बना देगा। यह आने वाले साल में डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा देगा। इस संगोष्‍ठी में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्‍सा लिया। 

वर्चुअल संगोष्ठी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल रुपया हमारे फ‍िजिकल रुपये का डिजिटल रूप होगा और इसे RBI द्वारा रेगुलेट किया जाएगा। यह ऐसा सिस्‍टम होगा, जो डिजिटल करेंसी के साथ फ‍िजिकल करेंसी के आदान-प्रदान को सक्षम बनाएगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) डिजिटल इकॉनमी को मजबूत करेगी। अगर कोई डिजिटल करेंसी में पेमेंट करता है, तो आप इसे कैश में बदल सकेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि CBDC का लॉन्‍च होने के बाद डिजिटल पेमेंट और फंड्स का ऑनलाइन ट्रांसफर ज्‍यादा सेफ और जोखिम मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्‍लोबल डिजिटल पेमेंट सिस्‍टम के डेवलपमेंट में भी आसानी होगी। 
Advertisement

उन्होंने कहा कि डिजिटल रुपया नए अवसर पैदा करके फिनटेक सेक्‍टर में क्रांति लाएगा और कैश के लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, प्रिंटिंग और हैंडलिंग के बोझ को कम करेगा। मंगलवार को पेश हुए केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि भारत 2022-23 में ब्लॉकचेन और अन्य टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल करके 'डिजिटल रुपया' लॉन्च करेगा।
Advertisement

इसके अलावा, सरकार ने बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी का भी ऐलान किया है। यह कवायद इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने के लिए की जाएगी। लोकसभा में अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में जगह की कमी को देखते हुए बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी लाई जाएगी और इंटरऑपरेबिलिटी मानकों को तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैटरी या एनर्जी सर्विस के लिए सस्‍टेनेबल बिजनेस मॉडल स्थापित करने को लेकर प्राइवेट सेक्‍टर को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे EV (इलेक्ट्रिक व्‍हीकल) इकोसिस्‍टम में सुधार होगा। उन्‍होंने कहा कि शहरी इलाकों में पब्‍लिक ट्रांसपोर्ट के इस्‍तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। यह सब स्वच्छ तकनीक, जीरो जीवाश्म ईंधन पॉलिसी और इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के जरिए मुमकिन होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  3. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  4. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  7. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.