चीन की डिजिटल करेंसी RMB हुई और मजबूत, 64 बिट अपग्रेड के साथ मिला फास्टर लोड टाइम

डिजिटल आरएमबी ऐप एक आधिकारिक कानूनी डिजिटल करेंसी है, जो सामान्य आरएमबी पेपर नोट की तरह ही है।

चीन की डिजिटल करेंसी RMB हुई और मजबूत, 64 बिट अपग्रेड के साथ मिला फास्टर लोड टाइम

Digital RMB एक ऐप है, जो फिलहाल पायलेट टेस्टिंग से गुजर रहा है

ख़ास बातें
  • RMB पेपर नोट को पूरी तरह से बदलने के लिए शुरू हुआ था Digital RMB ऐप
  • ऐप का लेटेस्ट वर्जन 1.0.9.0 है, और यह चीन में Android और iOS पर उपलब्ध है
  • इसके पिन-लैस बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन में सॉफ्टवेयर सुधार किए गए हैं
विज्ञापन
चीन में पिछले कुछ समय से घरेलू डिजिटल करेंसी - Digital RMB ऐप को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है और लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिजिटल आरएमबी को अपडेट के जरिए पहले से बेहतर बनाया गया है। अब यह ऐप पहले से तेज लोड टाइम, 64-बिट अपग्रेड, छोटे ऐप साइज और पिन-लैस बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन में सुधार के साथ अपग्रेड किया गया है। Digital RMB एक ऐप है, जो चीन में Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

IT Home के अनुसार, चीन के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ चाइना (Bank of China) ने देश में RMB पेपर नोट को पूरी तरह से बदलने के लिए Digital RMB प्रोजेक्ट को शुरू किया था, जिसे अब नए अपडेट के जरिए पहले से बेहतर बनाया गया है। RMB ऐप (पायलट वर्जन) को कई अच्छे फीचर्स मिले हैं और इसे पहले से तेज और सुरक्षित किया गया है। ऐप का लेटेस्ट वर्जन 1.0.9.0 है, और यह देश में Android और iOS पर उपलब्ध है।

Digital RMB ऐप का चेंजलॉग कहता है कि अब ऐप के साइज को पहले से छोटा कर दिया गया है। इसके अलावा, अब ऐप में स्टार्टअप टाइम कम लगेगा। इसके लोड टाइम को भी पहले से तेज बनाया गया है। सिक्योरिटी को पहले से बेहतर बनाते हुए इसके पिन-लैस बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन में सॉफ्टवेयर सुधार किए गए हैं। इसके अलावा, ऐप को 32-बिट से 64-बिट में अपग्रेड किया गया है।

Gizmochina के अनुसार, डिजिटल आरएमबी ऐप एक आधिकारिक कानूनी डिजिटल करेंसी है, जो सामान्य आरएमबी पेपर नोट की तरह ही है। चीन भविष्य में देश की आधिकारिक करेंसी के रूप में डिजिटल आरएमबी में परिवर्तित होने की उम्मीद कर रहा है।

ऐप यूजर्स को ऐप के भीतर वॉलेट बनाने, ऐप के भीतर करेंसी भेजने और अनुरोध करने की अनुमति देता है, और क्यूआर कोड के जरिए लेनदेन का बेनिफिट देता है। रिपोर्ट बताती है कि यह प्रोजेक्ट अभी भी पायलट टेस्टिंग से गुजर रहा है। हालांकि, मार्च 2022 में, बैंक ऑफ चाइना ने घोषणा की थी कि निकट भविष्य में डिजिटल आरएमबी प्रोजेतक्ट देश के और अधिक शहरों जैसे तियानजिन, चोंगकिंग, ग्वांगझू, ग्वांगडोंग, फूजौ और जियामेन में विस्तारित किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , digital currency, China Digital Currency, Digital RMB
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »