Paytm पर Bitcoin से पेमेंट, जानें कब!

पेटीएम के चीफ फाइनैंशल ऑफ‍िसर मधुर देवड़ा ने ब्लूमबर्ग टीवी के साथ हाल ही में एक इंटरव्‍यू में कंपनी के प्रो-क्रिप्टो अप्रोच के बारे में संकेत दिया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 16:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत अभी एक आधिकारिक क्रिप्टोकरेंसी बिल की घोषणा का इंतजार कर रहा है
  • इसे संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है
  • हाल के महीनों में देश में क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में विस्तार देखा गया

फाइनैंस मिनिस्‍ट्री क्रिप्टो के क्षेत्र को स्‍ट्रक्‍चराइज करने के तरीकों पर काम कर रही है।

अगर भारत क्रिप्टो के क्षेत्र को आधिकारिक तौर पर वैध बनाने का फैसला करता है, तो पेटीएम भी इसको लेकर तैयारी कर रहा है। बिटकॉइन से भुगतान की सुविधा पेटीएम पर ऑनबोर्ड है। पेटीएम के चीफ फाइनैंशल ऑफ‍िसर मधुर देवड़ा ने ब्लूमबर्ग टीवी के साथ हाल ही में एक इंटरव्‍यू में कंपनी के प्रो-क्रिप्टो अप्रोच के बारे में संकेत दिया है। भारत में अभी क्रिप्टोकरेंसी को रखने और ट्रेडिंग करने पर बैन नहीं है, लेकिन अभी तक इसे रेग्‍युलेट करने के लिए कोई नियम नहीं हैं। वित्त मंत्रालय इस क्षेत्र को मैनेज करने के लिए एक ड्राफ्ट पर काम कर रहा है।

मधुर देवड़ा की ओर से बताया गया है कि बिटकॉइन अभी भी भारत में रेग्‍युलेटरी ग्रे एरिया में है। पेटीएम फिलहाल बिटकॉइन में बिजनेस नहीं करता। अगर यह देश में पूरी तरह से लीगल हो गया, तो स्पष्ट रूप से ऐसी पेशकश हो सकती हैं, जिन्हें हम लॉन्च कर सकते हैं। 

फाइनैंस मिनिस्‍ट्री क्रिप्टो के क्षेत्र को स्‍ट्रक्‍चराइज करने के तरीकों पर काम कर रही है। इसके लिए एक नई कमि‍टी का गठन किया है, जो पता लगाएगी कि क्या क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग से होने वाली कमाई पर टैक्‍स लगाया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी 2021 के आखिर तक अपनी पहली आधिकारिक डिजिटल करेंसी को एक रेग्‍युलेटेड  "सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC)" के रूप में लॉन्च करने पर काम कर रहा है। भारत अभी एक आधिकारिक क्रिप्टोकरेंसी बिल की घोषणा का इंतजार कर रहा है, जिसे संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।

हाल के महीनों में देश में क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में विस्तार देखा गया है। इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार- भारत, पाकिस्तान, यूक्रेन और वियतनाम में क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की दर में 880 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टेकस्टोरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग सात मिलियन भारतीयों ने क्रिप्टोकरेंसी में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,380 करोड़ रुपये) से अधिक की सामूहिक राशि का निवेश किया है।
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Crypotcurrency, Bitcoin, RBI, Parliament
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.